UKSSSC: पांच हजार से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुका था आयोग, अब नए सिरे से होंगी शुरू
सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 23 भर्तियों को लोक सेवा आयोग के माध्यम से कराने का फैसला लिया है। इसमें करीब सात हजार पद शामिल हैं। हालांकि यूकेएसएसएससी पांच हजार से अधिक पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुका था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूकेएसएसएससी) पेपर लीक विवादों में आने से पहले पांच हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुका था, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है। अब सरकार के फैसले के बाद लोक सेवा आयोग इन पदों के लिए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।
समूह ग पदों की भर्ती परीक्षा में पेपर लीक व घपले उजागर होने के बाद सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 23 भर्तियों को लोक सेवा आयोग के माध्यम से कराने का फैसला लिया है। इसमें करीब सात हजार पद शामिल हैं। हालांकि यूकेएसएसएससी पांच हजार से अधिक पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुका था।
इसमें सहकारिता पर्यवेक्षक के 64 पदों के लिए 24 जनवरी 2022 को ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए थे। इसके अलावा गन्ना पर्यवेक्षक के 78 पदों के 27 जनवरी 2022 से आवेदन भरे गए। सहायक सांख्यिकी अधिकारी व शोध अधिकारी के 93 पदों के लिए दिसंबर 2021 आवेदन मांगे गए।
पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए हजारों युवाओं ने किया आवेदन
पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 785, पीएसी और आईआरबी में 291, अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 445 पदों को मिला कर कुल 1521 पदों के लिए तीन जनवरी 2022 को आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी।
ये भी पढ़ें...CM Dhami Interview: युवाओं की दुविधा होगी दूर, भर्ती परीक्षा से जुड़े हर सवाल के पढ़ें मुख्यमंत्री के ये जवाब
इन पदों पर शुरू नहीं हुई आवेदन की प्रक्रिया
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को विभिन्न विभागों से मिले खाली पदों के प्रस्ताव पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी, जिसमें कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, सहायक लेखाकार, व्यवस्थाधिकारी, स्केलर पदों पर आयोग आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाया था। सरकार के फैसले के बाद अब लोक सेवा आयोग इन पदों की भर्ती करेगा।