फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Paper Leak Case CM Dhami said Will soon make strict rules for recruitment Uttarakhand news

पेपर लीक प्रकरण: जल्द बनाएंगे भर्तियों की सख्त नियमावली, सीएम ने कहा-किसी मेधावी के साथ नहीं होने देंगे धोखा

Mon, 26 Sep 2022 01:07 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 26 Sep 2022 01:07 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं को पूरा विश्वास होना चाहिए कि अब जो भी भर्तियां होंगी, वह पूरी पारदर्शिता से होंगी। उन्होंने कहा कि गरीब के बच्चे के पास संसाधन नहीं होते हैं, उसके पास पढ़ाई लिखाई होती है, उससे भी अगर धोखा होगा तो इससे बड़ा कोई भी अपराध नहीं हो सकता।
 

विज्ञापन
UKSSSC Paper Leak Case CM Dhami said Will soon make strict rules for recruitment Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों के पेपर लीक होने और विधानसभा में बैकडोर एंट्री का मामला खुलने के बाद अब सरकार भर्तियों की सख्त नियमावली बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधानसभा की भर्तियां रद्द करने पर विस अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं विधानसभा अध्यक्ष से इन भर्तियों की जांच कर कार्रवाई का अनुरोध किया था। कहा कि युवाओं को पूरा विश्वास होना चाहिए कि अब जो भी भर्तियां होंगी, वह पूरी पारदर्शिता से होंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC Paper Leak Case:  हाकम सिंह के रिजॉर्ट की हुई नापजोख, नोटिस चस्पा, अधिकारियों की मिलीभगत आई सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब के बच्चे के पास संसाधन नहीं होते हैं, उसके पास पढ़ाई लिखाई होती है, उससे भी अगर धोखा होगा तो इससे बड़ा कोई भी अपराध नहीं हो सकता। सीएम ने कहा कि हम सरकार के स्तर से भी सख्त नियमावली बनाने जा रहे हैं। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष से भी अनुरोध करेंगे कि वह विधानसभा में भर्तियों की सख्य नियमावली बनाएं। ताकि कल किसी गरीब होनहार के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed