फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Paper Case Delegation talks with CM fail unemployed youth protest continues

UKSSSC Paper Case: प्रतिनिधि मंडल की सीएम से वार्ता विफल, बेरोजगार युवाओं का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

Tue, 23 Sep 2025 11:46 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Sep 2025 11:46 PM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक का दावा कर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सैकड़ों युवा परेड ग्राउंड समीप सड़क के किनारे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
UKSSSC Paper Case Delegation talks with CM fail unemployed youth protest continues
धरने पर बैठे युवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार युवाओं के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। वार्ता विफल होने से बेरोजगार युवाओं का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक का दावा कर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सैकड़ों युवा परेड ग्राउंड समीप सड़क के किनारे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बताया, सीएम धामी के सामने बेरोजगार संघ ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने और परीक्षा को तत्काल निरस्त कर फिर से करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन


UKSSSC Paper Case: बहन साबिया के बाद अब सूत्रधार खालिद भी हरिद्वार से गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिस महिला पर जोर जबरदस्ती मुकदमा दर्ज किया है, उस मुकदमे को वापस लिए जाने की भी मांग रखी गई है। साथ ही सीएम धामी से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बरते जाने का भी आग्रह किया गया लेकिन मांगों की दिशा में कोई बात बनती दिखाई नहीं दी और हमने अपने आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया। चेतावनी देते हुए कहा, जब तक इन मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक बेरोजगार युवा सड़क पर इसी तरह धरने पर बैठे रहेंगे।

यूकेएसएसएससी की परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सरकार इस मामले में पूरी सख्ती बरतेगी। बेरोजगार अभ्यर्थियों के हित सर्वोपरि हैं और उनके हितों को सुरक्षित रखते हुए ही जरूरी निर्णय लिया जाएगा। सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed