फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uksssc: one more information comes in Secretariat Guard Recruitment

Uksssc: स्नातक स्तरीय पेपर लीक मामले में घिरी कंपनी ने ही छापा था सचिवालय रक्षक भर्ती का प्रश्नपत्र

Sat, 27 Aug 2022 01:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Aug 2022 01:18 AM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का दावा भले ही चार कंपनियों से परीक्षा सामग्री प्रकाशित करवाने का रहा हो लेकिन बेहद कम अंतराल पर हुई दो परीक्षाओं के पेपर आयोग ने एक ही कंपनी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस से छपवाए।

विज्ञापन
Uksssc: one more information comes in Secretariat Guard Recruitment
पश्नपत्र - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में घिरी कंपनी आरएमएस ने ही रक्षक भर्ती का प्रश्न पत्र भी छापा था। दोनों पेपर कंपनी ने एक ही प्रिंटिंग प्रेस में छापे थे। मामले में अलग-अलग प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन

Uksssc Paper Leak: जमानत पर बाहर आते ही एसटीएफ के हत्थे चढ़ा केंद्रपाल, हाकम सिंह और अन्य आरोपियों का है खास

विज्ञापन
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का दावा भले ही चार कंपनियों से परीक्षा सामग्री प्रकाशित करवाने का रहा हो लेकिन बेहद कम अंतराल पर हुई दो परीक्षाओं के पेपर आयोग ने एक ही कंपनी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस से छपवाए। लखनऊ की इस कंपनी ने पहले 29 सितंबर को हुई सचिवालय सुरक्षा संवर्ग की रक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर छापा। इसके बाद चार-पांच दिसंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर प्रकाशित किया। पहले स्नातक स्तरीय भर्ती के पेपर लीक का पटाक्षेप हुआ और इसके बाद अब रक्षक भर्ती का पर्चा लीक होने का राज भी खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक करने के आरोप में प्रिंटिंग प्रेस से कर्मचारी अभिषेक वर्मा की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब रक्षक भर्ती का पेपर लीक करने में भी उसी प्रिंटिंग प्रेस के दूसरे कर्मचारी प्रदीप पाल को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि रक्षक भर्ती का पेपर भी उसी कंपनी ने प्रकाशित किया था। 

रक्षक भर्ती से हुआ ट्रायल, स्नातक स्तरीय में बड़ा खेल

माना जा रहा है कि रक्षक भर्ती परीक्षा से पेपर लीक करने का ट्रायल हुआ। पेन ड्राइव के माध्यम से प्रिंटिंग प्रेस से ही पेपर की कॉपी को बाहर भेजा गया। माना जा रहा है कि नकल माफियाओं ने छोटी परीक्षा होने के नाते पेपर लीक को सुरक्षित आंका था। इसके बाद स्नातक स्तरीय परीक्षा में बड़े पैमाने पर खेल किया गया। इस बार पेन ड्राइव के बजाय टेलीग्राम ऐप के माध्यम से पेपर लीक किया गया

सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों से पूछताछ 

एसटीएफ ने सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा की जांच भी शुरू कर दी है। शुरुआती दौर में पास हुए अभ्यर्थियों से पूछताछ की जा रही है। इस परीक्षा का अभी प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें 33 अभ्यर्थी पास हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी को एसटीएफ ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। इनमें से कुछ अभ्यर्थी ही एसटीएफ कार्यालय पहुंचे। 

सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा सितंबर 2021 में हुई थी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच के दौरान ही इस भर्ती में भी धांधली की बात सामने आई थी। प्राथमिक जांच के बाद बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे के सभी आरोपी स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में भी नामजद हैं। एसटीएफ को इस बात के साक्ष्य मिल गए थे कि इसका पेपर भी ठीक उसी तरह से लीक कराया गया था, जैसे स्नातक स्तरीय परीक्षा का।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल इस मामले में अभ्यर्थियों से पूछताछ की जा रही है। आयोग ने इस परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों का विवरण भेजा था। सभी अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे गए हैं। शुक्रवार को पांच अभ्यर्थी कार्यालय पहुंचे थे। उनसे पूछताछ की गई है। इस मामले में उनकी कॉल डिटेल भी जुटाई जा रही है ताकि पता चले कि कौन-कौन किसके संपर्क में था। बताया जा रहा है कि गढ़वाल के कुछ छात्र हाकम सिंह के संपर्क में भी थे। ये सभी इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed