फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uksssc Paper Leak: STF Arrests Kendrapal after come out from Bail

Uksssc Paper Leak: जमानत पर बाहर आते ही एसटीएफ के हत्थे चढ़ा केंद्रपाल, हाकम सिंह और अन्य आरोपियों का है खास

Fri, 26 Aug 2022 10:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Aug 2022 10:38 PM IST
सार

कुछ दिन पहले जब हाकम से पूछताछ हुई तो केंद्रपाल नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया था। कई दौर की पूछताछ में केंद्रपाल भी जांच के केंद्र में आने लगा था। एसटीएफ ने जब दबिश दी तो पता चला कि उसने साधारण से मारपीट के मामले में जमानत तुड़वाई और बिजनौर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
Uksssc Paper Leak: STF Arrests Kendrapal after come out from Bail
आरोपी केंद्रपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए सरेंडर करने वाला केंद्रपाल शुक्रवार को नाटकीय ढंग से एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। मारपीट के मामले में जमानत पर बाहर आते ही एसटीएफ ने उसे बिजनौर जिला जेल के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया। वह हाकम सिंह और अन्य आरोपियों के संपर्क में था। साथ ही धामपुर में नकल सेंटर चलाने में उसका अहम हाथ बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Uksssc: कंपनी की प्रेस के कर्मचारियों ने ही रचा था नकल का खेल, तीन महीने में कर डाले दो परीक्षाओं के पेपर लीक

विज्ञापन
कुछ दिन पहले जब हाकम से पूछताछ हुई तो केंद्रपाल नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया था। कई दौर की पूछताछ में केंद्रपाल भी जांच के केंद्र में आने लगा था। एसटीएफ ने जब दबिश दी तो पता चला कि उसने साधारण से मारपीट के मामले में जमानत तुड़वाई और बिजनौर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस मामले में एसटीएफ उससे पूछताछ करना चाहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार जेल में बंद होने के कारण उससे पूछताछ नहीं हो सकी। ऐसे में एसटीएफ को इंतजार था कि वह जमानत पर बाहर आए तो उसे गिरफ्तार किया जाए। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने खुद ही उसकी जमानत कराने की योजना बनाई। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने उसकी जमानत मंजूर कर दी। शुक्रवार को बिजनौर जेल में जमानत के कागज पहुंचे तो उसे कुछ देर बाद रिहा कर दिया गया।

उत्तराखंड एसटीएफ ने उसे बिजनौर जेल के बाहर से ही दबोच लिया। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी केंद्रपाल से कई घंटे पूछताछ की गई है। उसका धामपुर में नकल सेंटर बनाने में अहम हाथ है। वह पहले से ही जगदीश गोस्वामी और जेई ललित राज के संपर्क में था। हाकम सिंह के पास उसने कई लोगों को परीक्षा में शामिल करने के लिए भेजा था।

एसटीएफ ने यूपी में डाला डेरा, होंगी कुछ और गिरफ्तारियां  

स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले का जल्द पटाक्षेप हो सकता है। इसके लिए एसटीएफ ने यूपी में डेरा डाल दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अभी बचे हुए हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी तक बिजनौर का धामपुर और उत्तराखंड में उत्तरकाशी जांच के केंद्र में है। एसटीएफ इस मामले में 24 गिरफ्तारियां कर चुकी है।
 
स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की धांधली की जांच में गिरफ्तारियों का सिलसिला एक माह से जारी है। तीन गिरफ्तारियां बिजनौर जिले के निवासियों की हुई हैं। जांच में सामने आया था कि नकल का सेंटर धामपुर में बनाया गया था। इससे पहले भी हाकम सिंह रावत कई बार धामपुर के इस सेंटर में नकल करा चुका है।

यह मकान जेई ललित राज का है। उसे भी एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अब भी उत्तर प्रदेश की कई अहम कड़ियां हैं। इन्हें जोड़ते हुए नकल माफिया को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। आरोपियों से लंबी पूछताछ की गई है। इसमें कई लोगों के नाम सामने आए हैं। एसटीएफ की दो टीमें लगातार इनके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed