फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC now preparing for next exam On 5 October after paper leak case Know Arrangements

UKSSSC: अब अगली परीक्षा की तैयारी में आयोग; सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम, दो घंटे पहले पहुंचना होगा

Sun, 28 Sep 2025 09:04 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Sep 2025 09:04 AM IST
सार

UKSSSC Exam Latest News: यूकेएसएसएससी की 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र में प्रश्न पत्र के तीन पन्ने बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस मामले की जांच चल रही है। लेकिन अब आयोग पांच अक्तूबर को दूसरी परीक्षा के लिए जुटा हुआ है। 

विज्ञापन
UKSSSC now preparing for next exam On 5 October after paper leak case Know Arrangements
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के चलते फिलहाल लटक गई है लेकिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अब अगली परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। पांच अक्तूबर को सहकारी समितियों में सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होने जा रही है।

विज्ञापन


यूकेएसएसएससी ने 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी, जो पेपर लीक प्रकरण में फंस गई है। मामले की एसआईअी जांच कर रही है। सरकार ने फिलहाल परीक्षा की उत्तर कुंजी व रिजल्ट समेत सभी प्रक्रियाएं एक माह के लिए रोकी हुई हैं। लिहाजा, आयोग अब पांच अक्तूबर की परीक्षा के लिए जुटा हुआ है।
विज्ञापन


45 पदों के लिए होने वाली परीक्षा कम अभ्यर्थी होने के कारण केवल देहरादून और नैनीताल के परीक्षा केंद्रों पर होगी। आयोग पुरानी सभी खामियों को दुरुस्त करते हुए इसका आयोजन करेगा। दोनों जिलों के डीएम को पत्र भेजा गया है कि वे सभी परीक्षा केंद्रों को अपने स्तर से जांच परख लें। कहीं कोई गड़बड़ी की आशंका नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC Paper Leak:  रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में जनसंवाद...अभ्यर्थियों ने पूछे 26 सवाल, एसआईटी प्रमुख ने दिए जवाब

परीक्षा के लिए अब सभी तरह की जांच पड़ताल प्रवेश द्वार पर ही होगी। लिहाजा, सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए कम से कम दो घंटे पहले अनिवार्य तौर पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। नहीं तो वे चेकिंग का हिस्सा न बन पाएंगे और परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। आयोग इसके लिए प्रवेश पत्र जारी करने जा रहा है।
Trending Videos

एक दिन पहले होगा परीक्षा का रिहर्सल
आयोग पांच अक्तूबर की परीक्षा के लिए एक दिन पहले सभी केंद्रों पर रिहर्सल कराएगा। मकसद ये है कि सभी तरह की चूक को पकड़ा जा सके। अगर जैमर आदि की पूरी चेकिंग हो सके। परीक्षा केंद्रों पर रात को भी चौकीदार तैनात किए जाएंगे। एक दिन पहले पुलिस की विशेष जांच भी होगी। परीक्षा से दो घंटे पहले भी पुलिस का यह जांच अभियान हर केंद्र व आसपास चलेगा।

जैमर को लेकर कोताही बर्दाश्त नहीं
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि जैमर को लेकर संबंधित ईसीआईएल कंपनी से बातचीत हुई है। उन्हें स्पष्ट किया गया है कि लेटेस्ट तकनीकी वाले जैमर ही लगाए जाएं। जैमर के स्तर पर भी कोई कोताही बर्दाश्त न होगी। जैमर केवल परीक्षा कक्ष ही नहीं बल्कि वॉशरूम में भी लगाए जाएंगे।

जो कमियां स्नातक स्तरीय परीक्षा में दिखाई दीं, उनको दूर करेंगे। इस बार हम जैमर से लेकर किसी भी स्तर की तैयारियां एक दिन पहले ही परखेंगे।
- जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, यूकेएसएसएससी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed