फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC: No physical examination again in Forest Inspector recruitment

UKSSSC: वन दरोगा भर्ती में दोबारा नहीं होगी शारीरिक परीक्षा, परीक्षार्थी जरूर पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

Sun, 01 Jan 2023 10:43 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Jan 2023 10:43 AM IST
सार

एसटीएफ की जांच में पेपर लीक कर नकल करने की पुष्टि होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा, स्नातक स्तरीय, सचिवालय रक्षक भर्ती को रद्द कर दोबारा से लिखित परीक्षा कराने का फैसला लिया, लेकिन वन दरोगा के 316 पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई थी।

विज्ञापन
UKSSSC: No physical examination again in Forest Inspector recruitment
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विस्तार

पेपर लीक मामले में रद्द की गई वन दरोगा भर्ती में दोबारा शारीरिक परीक्षा नहीं होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 316 पदों के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा कराई जाएगी। नए साल में मार्च के दूसरे सप्ताह तक चयन आयोग लिखित परीक्षा आयोजित कर सकता है। 

विज्ञापन


Uttarakhand: आंगनबाड़ी केंद्रों में भी लागू होगा विशेष अवकाश, जिलाधिकारियों को निर्देश जारी
विज्ञापन


एसटीएफ की जांच में पेपर लीक कर नकल करने की पुष्टि होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा, स्नातक स्तरीय, सचिवालय रक्षक भर्ती को रद्द कर दोबारा से लिखित परीक्षा कराने का फैसला लिया, लेकिन वन दरोगा के 316 पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई थी। पर आयोग ने स्पष्ट किया कि पूर्व में दरोगा भर्ती के लिए अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा को क्वालीफाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित परीक्षा में पेपर लीक होने से भर्ती में गड़बड़ी हुई है, जिससे अब आयोग दोबारा से शारीरिक परीक्षा नहीं कराएगा। आयोग की ओर से यह भी निर्णय लिया गया कि वन दरोगा की दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने पूर्व में परीक्षा दी है। आवेदन कर परीक्षा न देने वाले अभ्यर्थी भी दोबारा होने वाली परीक्षा में नहीं बैठेंगे और न ही नए अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा। 

51,961 अभ्यर्थियों ने दी थी लिखित परीक्षा
वन दरोगा भर्ती के लिखित परीक्षा 51,961 अभ्यर्थियों ने दी थी। परीक्षा के लिए 83,776 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 दिसंबर 2019 को विज्ञापन जारी किया था। 16 से 21 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा कराई थी। आठ जनवरी 2022 को परीक्षा का परिणाम घोषित किया। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया था। 

वन दरोगा भर्ती के लिए दो परीक्षाएं होती हैं, जिसमें लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा होती है, लेकिन दोबारा से इन पदों के लिए शारीरिक परीक्षा नहीं कराई जाएगी। अभ्यर्थी पूर्व में शारीरिक टेस्ट पास कर चुके हैं।
-जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed