फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Graduate Level Examination may be held in April CBI is investigating Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: अप्रैल में हो सकती है UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा, पेपर लीक आरोपों की सीबीआई कर रही है जांच

Thu, 22 Jan 2026 07:17 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Jan 2026 07:17 AM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पेपर लीक आरोपों के चलते परीक्षा रद्द कर दी थी। सीबीआई जांच कर रही है। अप्रैल में परीक्षा की तिथि को लेकर जल्द फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
UKSSSC Graduate Level Examination may be held in April  CBI is investigating Uttarakhand news in hindi
Exam - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा अप्रैल में हो सकती है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही आयोग परीक्षा की तिथि पर फैसला लेगा। यूकेएसएसएससी ने पिछले साल 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी, जिसमें करीब एक लाख पांच हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन


परीक्षा में हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर लीक का प्रकरण सामने आने के बाद छात्रों ने आंदोलन किया था। छात्रों की मांग के तहत सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। उधर, पेपर लीक प्रकरण में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर यूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा 11 अक्तूबर को रद्द कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने परीक्षा रद्द करते समय तीन माह के भीतर दोबारा इसके आयोजन की घोषणा भी की थी लेकिन सीबीआई जांच की वजह से यह वादा पूरा न हो सका। अभ्यर्थी लगातार परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं। अब आयोग ने अप्रैल महीने में यह परीक्षा कराने की कवायद शुरू की है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: कल बारिश-बर्फबारी के आसार, एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश

इसके तहत प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रों का चिह्निकरण किया जा रहा है। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल का कहना है कि अभी आयोग इस संबंध में बैठक करेगा और जल्द ही परीक्षा तिथि तय करेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा आयोजन को लेकर सभी सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे। उधर, पेपर लीक प्रकरण में अभी सीबीआई की जांच गतिमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed