{"_id":"69711688a0bdd196e508eb2f","slug":"uttarakhand-weather-rain-and-snowfall-expected-tomorrow-agencies-instructed-to-remain-on-high-alert-2026-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: कल बारिश-बर्फबारी के आसार, एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: कल बारिश-बर्फबारी के आसार, एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश
Thu, 22 Jan 2026 06:48 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:48 AM IST
सार
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि मौसम खराब होने पर अधिक सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मौसम विभाग ने 23 जनवरी को प्रदेश में बारिश व बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर शासन ने सभी कार्यदायी एजेंसियों को एलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि मौसम खराब होने पर अधिक सतर्कता बरती जाए। विशेष रूप से पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल, पशुपालन व नगर निकाय आवश्यक तैयारी रखें।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील, दूरस्थ और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए पूर्व से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
Vasant Panchami: 23 को सर्वार्थ सिद्धि व चतुर्ग्रही योग में मनेगी वसंत पंचमी, ऐसे करें पूजन, जानें शुभ मुहूर्त
Trending Videos
बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए संवेदनशील व उच्च हिमालयी मार्गों पर जेसीबी, स्नो कटर एवं अन्य आवश्यक मशीनरी की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में संवेदनशील सड़कों, पुलों एवं पैदल मार्गों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।