फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC graduate level exam case Unemployed protest continues for fourth day in gets support from Congress

UKSSSC: स्नातक स्तरीय परीक्षा मामले में बेरोजगारों का धरना चौथे दिन भी जारी, कांग्रेस का मिला समर्थन

Thu, 25 Sep 2025 10:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Sep 2025 10:26 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वे बेरोजगार युवाओं को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व पूरी पार्टी का पूर्ण समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
UKSSSC graduate level exam case Unemployed protest continues for fourth day in gets support from Congress
धरने पर बैठे बेरोजगार संघ के सदस्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा मामले में बेरोजगारों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। वहीं, बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी युवाओं को अपना समर्थन दिया। बेरोजगार युवा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वे बेरोजगार युवाओं को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व पूरी पार्टी का पूर्ण समर्थन देने धरना स्थल पर पहुंचे हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और शीर्ष नेतृत्व प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा है। कहा, प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने राज्य के युवाओं को धोखा दिया है।
विज्ञापन


पिछले साढ़े आठ साल से भाजपा राज में राज्य सरकार के सभी विभागों में भर्तियां बंद पड़ी हैं और जहां भर्तियों के लिए कोई परीक्षा आयोजित की जाती है, वहां पेपर लीक हो जाता है। कहा, युवा जो इस राज्य के निर्माण की लड़ाई में सबसे आगे की पंक्ति में था वो अपने रोजगार को भाजपा की ओर से पोषित नकल माफिया से बचने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने पहले दिन ही इस मामले की सीबीआई जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग सरकार से की थी। प्रदेश में नकल, पेपर लीक और भर्तियों के घोटाले में भाजपा से जुड़े अनेक लोगों के नाम उजागर होते रहे हैं, इसलिए भाजपा सरकार सीबीआई की जांच से कन्नी काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC Paper Case: सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीएस वर्मा की निगरानी में होगी एसआईटी जांच, आदेश जारी

धस्माना ने युवाओं को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पूरी ताकत से यह लड़ाई लड़ेगी और शुक्रवार को इसी मांग को लेकर राज्यभर के जिला मुख्यालयों पर धरना देगी। कहा, इसके बावजूद मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री आवास व राज्यपाल आवास कूच करेंगे। इस दौरान सरदार अमरजीत सिंह, जगदीश धीमान, राजेंद्र शाह, डॉ.प्रतिमा सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, दिनेश कौशल, राजेश उनियाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed