फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC appointments in private schools Independent agency or State Public Service Commission Uttarakhand news

Scam In Recruitment: अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों के लिए सरकार तलाश रही विकल्प, पांच सदस्यीय समिति गठित

Sat, 17 Sep 2022 01:39 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 Sep 2022 01:39 PM IST
सार

पिछले कुछ समय से नियुक्तियों में लगातार गड़बड़ियों की शिकायत आ रही हैं। नियुक्तियों के लिए मोटी रकम की मांग करने एवं साक्षात्कार के दौरान अंकों में गड़बड़ी की अक्सर मिलने वाली शिकायतों को देखते हुए सरकार अशासकीय स्कूल एवं महाविद्यालयों में होने वाली नियुक्तियां किस माध्यम से हो इसके लिए विकल्प तलाश रही है।

विज्ञापन
UKSSSC appointments in private schools Independent agency or State Public Service Commission Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

विधानसभा और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से हुई भर्तियों में गड़बड़ी के बाद अब सरकार अशासकीय स्कूलों एवं महाविद्यालयों में पारदर्शी नियुक्तियों के लिए विकल्प तलाश रही है। इसके लिए शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। जो भर्तियां किस माध्यम से कराई जाएं इस संबंध में मुख्य सचिव को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन


अशासकीय स्कूल एवं महाविद्यालयों में इन दिनों शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन पिछले कुछ समय से इनमें होने वाली नियुक्तियों में लगातार गड़बड़ियों की शिकायत आ रही हैं। नियुक्तियों के लिए मोटी रकम की मांग करने एवं साक्षात्कार के दौरान अंकों में गड़बड़ी की अक्सर मिलने वाली शिकायतों को देखते हुए सरकार अशासकीय स्कूल एवं महाविद्यालयों में होने वाली नियुक्तियां किस माध्यम से हो इसके लिए विकल्प तलाश रही है।
विज्ञापन


हालांकि, इसके लिए पहले अलग से आयोग बनाए जाने पर विचार किया जा रहा था, लेकिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से हुई भर्तियों में गड़बड़ी को देखते हुए अब किसी स्वतंत्र एजेंसी या राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से अशासकीय स्कूल एवं महाविद्यालयों में नियुक्तियां कराई जा सकती हैं। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक अशासकीय स्कूलों में होने वाली नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सदस्यीय समिति गठित
शिक्षक भर्ती में पांच अंक के साक्षात्कार और पैसों के लेन-देन की बात भी सामने आती रही हैं। ऐसे में अशासकीय स्कूल और कॉलेजों में पारदर्शी नियुक्तियों का माध्यम क्या हो, इसके लिए उनकी अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। अपर सचिव उच्च शिक्षा, सचिव कार्मिक, लोक सेवा आयोग का एक सदस्य एवं एक विधि के सदस्य को इसमें शामिल किया गया है। समिति इस संबंध में मुख्य सचिव को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। 

वर्तमान में यह है भर्ती प्रक्रिया 
स्कूल में शिक्षक का पद खाली होने पर सीईओ से अनुमोदन के बाद इसके लिए आवेदन मांगे जाते हैं। भर्ती के लिए श्रेष्ठ सात अभ्यर्थियों की मेरिट बनती है। स्कूल प्रबंधक की ओर से इन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। पांच अंकों के इस साक्षात्कार में शिक्षा विभाग के तीन विषय विशेषज्ञ, स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य शामिल होते हैं। सीईओ से अनुमोदन के बाद स्कूल प्रबंधक नियुक्ति पत्र जारी करते हैं।

ये भी पढ़ें...Exclusive: उत्तराखंड में लागू होगी नई राजस्व संहिता, परिषद ने ड्राफ्ट तैयार कर शासन को सौंपा

अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों के नए पद सृजित करने पर रोक लगा दी गई है। जो खाली पद हैं उनमें भर्ती चल रही है। इन स्कूलों और महाविद्यालयों में भर्ती का माध्यम क्या हो इस पर अध्ययन किया जा रहा है। - रविनाथ रमन, शिक्षा सचिव 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed