फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ukraine Crisis: Uttarakhand 175 people returned safely, 124 civilians still trapped between Russia-Ukraine war

Ukraine Crisis: प्रदेश के 175 लोगों की हो चुकी है सकुशल वापसी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अब भी फंसे हैं 124 नागरिक

Sun, 06 Mar 2022 02:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Mar 2022 02:47 PM IST
सार

यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे 148 उत्तराखंडियों की घर वापसी हो चुकी है। अभी यहां कई छात्र व अन्य नागरिक फंसे हुए हैं। इनमें से कुछ छात्रों के आज पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Ukraine Crisis: Uttarakhand 175 people returned safely, 124 civilians still trapped between Russia-Ukraine war
यूक्रेन में मची तबाही का मंजर। - फोटो : PTI

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तराखंड के 124 नागरिक अब भी फंसे हुए हैं। शनिवार को 27 छात्रों के यूक्रेन से लौटने की सूचना है। इस तरह अब तक 175 नागरिकों की सकुशल वापसी हो चुकी है। वाराणासी से नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे छात्रों की कुशलक्षेम पूछी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन व पड़ोसी मुल्कों में फंसे राज्य के नागरिकों को लाने की कोशिशें तेज हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अलग-अलग स्थानों पर फंसे 27 और छात्रों ने वापसी की।
विज्ञापन


एक-एक भारतीय नागरिक को वापस लाएगी: धामी
शुक्रवार तक राज्य के 148 नागरिकों की वापसी हो चुकी थी। इस तरह शनिवार शाम तक 175 लोग उत्तराखंड लौट चुके थे। यूक्रेन और उसकी सीमावर्ती राष्ट्रों में अब भी करीब 124 लोगों के फंसे होने की सूचना है। उनकी सकुशल वापसी के लिए युद्धस्तर पर प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...घर वापसी : यूक्रेन को युद्ध ने किया बदरंग, भारतीय छात्र अब देश में खेलेंगे खुशी के रंग


इस बीच वाराणासी से नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों से मुलाकात की। छात्रों ने उनसे युद्ध भूमि के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार यूक्रेन व उसके पड़ोसी देशों में फंसे एक-एक भारतीय नागरिक को वापस लेकर आएगी।  मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में और फंसे उत्तराखंड के छात्रों के संबंध में जानकारी ली।

सीएम ने बताया कि दिल्ली एवं मुंबई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखंडवासियों के लिए समन्वय केंद्र बनाया गया है। सभी आगंतुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली से अपने गन्तव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखंड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी रंजन मिश्रा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed