फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC took strict steps after Patwari recruitment paper was leaked Uttarakhand news in hindi

Patwari Paper Leak: आयोग कार्यालय से पेपर लीक होने के बाद अब सख्ती, अधिकारियों को मानने पड़ेंगे ये नियम

Fri, 20 Jan 2023 01:15 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Jan 2023 01:15 PM IST
सार

पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की छवि खराब हुई तो वहीं आयोग के लिए चुनौतियां भी बढ़ गईं। आयोग के अध्यक्ष ने नई टीम तैनात कर दी है जो कि परीक्षाओं का संचालन बारीकी से देखेंगी।

विज्ञापन
UKPSC took strict steps after Patwari recruitment paper was leaked Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग लगातार सख्त कदम उठा रहा है। अब आयोग ने नई टीम तैनात करने के साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदल दी हैं। इस बार आयोग किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता।

विज्ञापन

पटवारी भर्ती के सवाल आयोग के अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने लीक कर दिए थे। इस वजह से जहां आयोग की छवि खराब हुई तो वहीं आयोग के लिए चुनौतियां भी बढ़ गईं। आयोग के अध्यक्ष ने नई टीम तैनात कर दी है जो कि परीक्षाओं का संचालन बारीकी से देखेंगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कई बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। अनुभागों में भी आमूलचूल परिवर्तन कर दिए गए हैं। हर अधिकारी, कर्मचारी की हर हरकत पर पुलिस और इंटेलीजेंस बारीकी से नजर रख रही है। सभी को सामाजिक तौर पर ज्यादा मेल मिलाप के प्रति भी सचेत किया जा रहा है ताकि कोई किसी अधिकारी का गलत इस्तेमाल न कर ले या फिर राह न भटका दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बेरोजगारों को झटका, भर्ती निकलने से ठीक पहले समूह-ग के 463 पदों का अधियाचन विभाग ने लिया वापस

अध्यक्ष खुद संभाल रहे मोर्चा

उत्तराखंड में पहले सेवाएं दे चुके वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश कुमार राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं से जुड़े हर पहलू पर खुद मोर्चा ले रहे हैं। उनके निर्देशों पर आयोग एक फुलप्रूफ प्लान तैयार करने में जुटा है। इस बार आयोग का मकसद है कि कहीं भी किसी भी तरह की चूक न रहे। परीक्षाओं के पेपर को कड़ी सुरक्षा के बीच आगे पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed