{"_id":"653f2acfddf3a7abdd07c5d4","slug":"ukpsc-syllabus-for-sanitation-inspector-recruitment-released-in-hindi-uttarakhand-news-in-hindi-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: राज्य लोक सेवा आयोग ने सफाई निरीक्षक भर्ती का सिलेबस हिंदी में किया जारी, यहां पढ़ें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: राज्य लोक सेवा आयोग ने सफाई निरीक्षक भर्ती का सिलेबस हिंदी में किया जारी, यहां पढ़ें पूरा अपडेट
Mon, 30 Oct 2023 09:37 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 30 Oct 2023 09:37 AM IST
सार
पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा, जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसे हल करने को दो घंटे का समय मिलेगा। दूसरा पेपर मूलभूत विज्ञान एवं लोक स्वास्थ्य का होगा, जिसमें 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग में सफाई निरीक्षक भर्ती का सिलेबस हिंदी में जारी कर दिया है। अगस्त में जब आयोग ने भर्ती निकाली थी तो पेपर-2 का सिलेबस हिंदी में जारी नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, इस भर्ती के लिए दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा, जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसे हल करने को दो घंटे का समय मिलेगा। दूसरा पेपर मूलभूत विज्ञान एवं लोक स्वास्थ्य का होगा, जिसमें 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kotdwar: दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल से पहुंची नई एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन
इस पेपर को भी दो घंटे में हल करना है। उन्होंने बताया कि चार गलत जवाब देने वालों को एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। अगर कोई एक सवाल के एक से अधिक उत्तर भरेगा तो वह भी गलत जवाब माना जाएगा। भले ही उसमें से कोई एक जवाब ठीक हो।