फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC returned proposal for recruitment to 613 posts of spokespersons state agitators reservation issue

Uttarakhand: आयोग ने लौटाया प्रवक्ताओं के 613 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव, राज्य आंदोलनकारियों का आरक्षण मामला

Mon, 14 Oct 2024 09:56 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Oct 2024 09:56 AM IST
विज्ञापन
UKPSC returned proposal for recruitment to 613 posts of spokespersons state agitators reservation issue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को क्षैतिज आरक्षण के मसले पर स्थिति स्पष्ट न होने से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शासन को 613 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को लौटा दिया। शासन ने प्रवक्ता सामान्य शाखा के 550 और महिला शाखा के 63 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन


आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने शासन को लौटाए गए प्रस्ताव में कहा, भर्ती के लिए नया संशोधित प्रस्ताव भेजा जाए। शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं के 3,699 पद खाली हैं। खासकर पर्वतीय जिलों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी है। प्रवक्ताओं के कुछ पदों को नई भर्ती से भरा जा सके, इसके लिए शासन ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को भर्ती का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


आरक्षण देने के संंबंध में अधिसूचना जारी की गई
आयोग ने शासन को लौटाए प्रस्ताव में कहा कि प्रवक्ताओं के पदों पर सीधी भर्ती में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और आश्रितों से संबंधित क्षैतिज आरक्षण के पदों को शामिल किया जाना है या नहीं। यदि भर्ती में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और आश्रितों से संबंधित क्षैतिज आरक्षण के पदों को शामिल किया जाना है तो इन पदों का विषयवार विवरण मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण के संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाए। वहीं, दिव्यांगजनों के मसले पर क्षैतिज आरक्षण का विषयवार विवरण दिया जाए। आयोग की ओर से बताया गया कि राज्य आंदोलन के चिह्नित आंदोलनकारियों या उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के संंबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

समान श्रेणी के लिए अलग-अलग प्रक्रिया ठीक नहीं
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कहा, शिक्षक भर्ती के लिए समान श्रेणी के पदों को अलग-अलग प्रक्रिया से भरा जाना विधिक रूप से ठीक नहीं है। शासन ने आठ अगस्त 2024 को भर्ती के लिए संशोधित प्रस्ताव भेजा था, जिसमें दिव्यांगजन के पदों को श्रेणीवार विभाजित किया गया है, जबकि संशोधित प्रस्ताव में दिव्यांगजन के 22 और महिला शाखा में दिव्यांगजन के दो पद क्षैतिज आरक्षण के तहत दर्शाए गए हैं।

ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand:  किसी बड़ी चूक ने दी साइबर हमले को दावत, आईटी विशेषज्ञ मान रहे हैं कई कारण

विभाग में 3,699 प्रवक्ताओं के पद हैं खाली
शिक्षा विभाग में सामान्य शाखा के प्रवक्ताओं के 11,177 पद स्वीकृत हैं, जबकि महिला शाखा के 1,339 पद हैं। जिसमें सामान्य शाखा में प्रवक्ताओं के 3,319 और महिला शाखा में 380 प्रवक्ताओं के पद खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed