फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Paper Leak: BJP politics uncomfortable After Lawsuit filed on Sanjay Dhariwal

UKPSC Paper Leak: संजय धारीवाल पर मुकदमे के बाद भाजपा की राजनीति में भूचाल, कई से पूछताछ, पार्टी असहज

Sat, 04 Feb 2023 12:08 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Feb 2023 12:08 AM IST
सार

जिस तरह से भाजपा नेता संजय धारीवाल एसटीएफ के शिकंजे में फंसा है उससे एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर इस काले धंधे में उसने कब से पांव जमाने शुरू किए।

विज्ञापन
UKPSC Paper Leak: BJP politics uncomfortable After Lawsuit filed on Sanjay Dhariwal
भाजपा - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की जेई और एई की परीक्षा के पेपर लीक मामले में भाजपा नेता संजय धारीवाल पर मुकदमे के बाद भाजपा की राजनीति में भूचाल आ गया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि इसमें जिले के एक बड़े निर्वाचित नेता ने हस्तक्षेप किया था जबकि रुड़की क्षेत्र के ही एक मनोनीत भाजपा नेता ने आरोपी की सिफारिश की थी। पुलिस मनोनीत भाजपा नेता से भी लंबी पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन


UKPSC Paper Leak: जिन पर थी जिम्मेदारी, वही निकल रहे आरोपी, अब SIT के रडार पर आयोग के अन्य कर्मचारी
विज्ञापन


जिस तरह से भाजपा नेता संजय धारीवाल एसटीएफ के शिकंजे में फंसा है उससे एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर इस काले धंधे में उसने कब से पांव जमाने शुरू किए। इससे भी बड़ी बात यह है कि वह भाजपा नेताओं के संपर्क में आया और मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने में भी कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKPSC: पटवारी के बाद अब जेई और एई की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, सीएम के निर्देश पर नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गौरतलब है कि नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट निवासी भाजपा नेता संजय धारीवाल की मां पंचायत चुनाव में प्रधान बनी हैं। मां को प्रधान बनाने में कामयाबी पाने के बाद वो भी मंगलौर भाजपा मंडल अध्यक्ष बन गया।

इसके बाद उसे इस्तीफा देना पड़ा। वहीं अब इस सवाल ने भाजपा में भूचाल ला दिया है कि संजय धारीवाल को किसकी सिफारिश पर मंडल अध्यक्ष बनाया गया था। सूत्रों का कहना है कि जिले में एक पद पर मनोनीत भाजपा महिला नेता से पुलिस कई दिन तक पूछताछ भी कर चुकी है। यही नहीं इन्हीं महिला नेता ने जिले के एक बड़े निर्वाचित नेता से भी सिफारिश लगवाई थी।

हाकम सिंह के बाद अब धारीवाल को लेकर भाजपा असहज
मंगलौर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल का नाम आने से भाजपा को असहज होना पड़ा है। इससे पहले पार्टी की अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में हाकम सिंह की गिरफ्तारी के बाद पार्टी विपक्ष के निशाने पर आ गई थी।

फिलहाल भाजपा ने धारीवाल से किनारा कर लिया है। माना जा रहा है कि एई और जेई भर्ती के मामले में भी गड़बड़ी की होने की खबरें आने के बाद पुलिस ने छानबीन मंगलौर के संजय धारीवाल की भूमिका संदिग्ध माना था। इसकी सूचना पार्टी नेतृत्व तक पहुंच गई थी। 23 जनवरी को धारीवाल ने रुड़की के जिलाध्यक्ष को मंडल अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। विपक्ष ने धारीवाल के बहाने भाजपा की घेराबंदी शुरू कर दी है।

कोई कितना बड़ा क्यों न हो, बचेगा नहीं: भट्ट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि संजय धारीवाल अब पार्टी में नहीं हैं। धारीवाल को पार्टी ने मंडल अध्यक्ष घोषित नहीं किया था। भट्ट ने कहा कि भर्ती परीक्षा में प्रदेश सरकार ने बेहद सख्ती के साथ पेश आ रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। कहा कि कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, वह बच नहीं पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed