UKPSC: 'जल्द हो फॉरेस्ट गार्ड की शारीरिक परीक्षा'...वन विभाग ने लिखा आयोग को शेड्यूल जारी करने के लिए पत्र
आयोग की ओर से चुने गए अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक अर्हता व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जानी है जिसका शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है। मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन एवं कार्मिक प्रबंधन ने बताया कि इस संबंध में आयोग को पत्र लिखकर शीघ्र शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित कराए जाने का अनुरोध किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन विभाग निचले स्तर के कार्मिकों की कमी से जूझ रहा है। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग (यूकेपीएससी) की ओर से फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर परीक्षा कराई गई थी, जिसका परिणाम भी आ चुका है, लेकिन अब तक शारीरिक परीक्षा का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। वन विभाग की ओर से आयोग को पत्र लिखकर शीघ्र शेड्यूल जारी किए जाने का अनुरोध किया गया है।
वन विभाग की ओर से भेजे गए अधियाचन के बाद उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने 21 अक्तूबर 2022 को विज्ञप्ति जारी कर 894 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। उसके बाद 9 अप्रैल 2023 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में एक लाख 42 हजार 973 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित कराने का अनुरोध
परीक्षा का परिणाम 18 मई को जारी किया गया। इसमें पदों के सापेक्ष दोगुना यानी 1856 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। अब आयोग की ओर से चुने गए अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक अर्हता व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जानी है जिसका शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है। मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन एवं कार्मिक प्रबंधन निशांत वर्मा ने बताया कि इस संबंध में आयोग को पत्र लिखकर शीघ्र शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित कराए जाने का अनुरोध किया गया है, ताकि विभाग में मानव संसाधन की कमी दूर की जा सके।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रील बनाते समय शताब्दी की चपेट में आए दो किशोर, तुरंत मौके पर पहुंचे लोग पर कटे अंग ही मिले
वन विभाग को मिलेंगे 74 नए रेंजर
वन विभाग में समूह ख के पदों के तहत 74 नए वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) शीघ्र मिलेंगे। इनमें से 46 पदों पर उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की ओर से मुख्य और शारीरिक परीक्षा आयोजित कराई जा चुकी है, जिसका परिणाम आना बाकी है। इसके अलावा 28 पदों पर भर्ती के लिए वन विभाग की ओर से अधियाचन भेजा गया है। आयोग की ओर से लिखित परीक्षा की तिथि का इंतजार किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक एचआरडी निशांत वर्मा ने बताया कि इस संबंध में भी आयोग से पत्राचार किया जा रहा है, ताकि शीघ्र परीक्षाएं पूर्ण कराई जा सकें।