फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Commission recruitment form will be able to be filled from mobile also, new website launched

खुशखबर: अब मोबाइल से भी भर सकेंगे आयोग की भर्तियों के फॉर्म, इस नई वेबसाइट पर मिलेगी सारी जानकारी, पढ़िए

Fri, 27 May 2022 04:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 May 2022 04:50 PM IST
सार

भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया आसान करने के लिए लॉन्च की नई वेबसाइट के जरिए अब आसानी से मोबाइल फोन में इसे संचालित करते हुए आवेदक अपने आवेदन पत्र व अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर सकेंगे। यह वेबसाइट मोबाइल कंपैटिबल है।

विज्ञापन
UKPSC Commission recruitment form will be able to be filled from mobile also, new website launched
मोबाइल - फोटो : i stock

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया आसान करने के लिए नई वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट को मोबाइल में भी आसानी से चलाकर आवेदन किया जा सकेगा। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने आयोग की नई वेबसाइट लॉन्च की।

विज्ञापन


इस वेबसाइट में महत्वपूर्ण लिंक के साथ ही कैंडिडेट्स कॉर्नर की सुविधा भी होगी, जिसमें रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर-की, ऑनलाइन ऑब्जेक्शन, रिजल्ट, सिलेबस, ओल्ड क्वैश्चयन पेपर, जीओ, फॉर्मेट डाउनलोड और यूजर मैन्युअल जैसी सभी जानकारियों के लिए अलग-अलग लिंक दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह वेबसाइट मोबाइल कंपैटिबल है। यानी आसानी से मोबाइल फोन में इसे संचालित करते हुए आवेदक अपने आवेदन पत्र व अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर सकेंगे। आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 26 मई से पहले की सूचनाएं पुरानी वेबसाइट पर रहेंगी और इसके बाद की सभी सूचनाएं नई वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। वेबसाइट लांचिंग के समय आयोग के सदस्य डॉ.जगमोहन सिंह राणा, डॉ.रविदत्त गोदियाल, अनिल कुमार राणा, नंदी, डॉ.ऋचा गौड़ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आयोग की नई वेबसाइट

www.psc.uk.gov.in

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग परिसर में बृहस्पतिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आयोग के अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। शिविर में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रो.चेतन सहित कुल 12 डॉक्टरों की टीम ने जांच की। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने चिकित्सकों की टीम का आभार जताया।

ये भी पढ़ें...जुड़वा भाइयों की मौत: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे छह साल के मासूम, घर की छत पर खेलने के दौरान हुआ था हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed