फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKpsc AE-JE paper leak SIT will take accused on remand Now

UKPSC Paper Leak: एई-जेई पेपर लीक के आरोपियों को रिमांड पर लेगी SIT...फिर कई और चेहरे होंगे बेनकाब

Sun, 19 Feb 2023 07:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Feb 2023 07:13 PM IST
सार

पटवारी के बाद एई-जेई पेपर लीक का खुलासा हुआ था। दोनों पेपर लीक प्रकरण में अब तक 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
UKpsc AE-JE paper leak SIT will take accused on remand Now
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पटवारी पेपर लीक मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद एसआईटी के हाथ कई सुराग लगे और कई और गिरफ्तारी हुई। अब सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि रिमांड पर लिए जाने के बाद कई और आरोपियों के नाम सामने आने तय हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड: सरकार में मंत्री-राज्यमंत्री स्तर के 88 पद खाली, होली से पहले सीएम कर सकते हैं दायित्वों की घोषणा
विज्ञापन


पटवारी के बाद एई-जेई पेपर लीक का खुलासा हुआ था। दोनों पेपर लीक प्रकरण में अब तक 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एई-जेई का पेपर जेल में बंद निलंबित अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने 28 लाख रुपये देकर दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार से लीक कराया था, जिसके बाद पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल, नितिन चौहान सुनील सैनी ने आगे अभ्यर्थियों को पेपर बेचने का काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी संजीव कुमार, नितिन चौहान, सुनील सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि संजय धारीवाल अभी तक हत्थे नहीं चढ़ पाया है। इसके अलावा संजय धारीवाल, अनुराग पांडेय, डेविड पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया जा चुका है।

अब एसआईटी जेल में बंद अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार, नितिन चौहान, सुनील सैनी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में है। एसआईटी जल्द कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर रिमांड मांगेगी। एसआईटी प्रभारी रेखा यादव का कहना है कि जल्द आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed