फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ukd sankalp rally on 9 october.

नौ अक्तूबर को उक्रांद करेगा संकल्प रैली

Sat, 24 Sep 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
ukd sankalp rally on 9 october.
उक्रांद की प्रेस वार्ता - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड क्रांति दल नौ अक्तूबर को संकल्प दिवस के रूप में मनाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा और कांग्रेस से दूर रहने का संकल्प लिया जाएगा। चुनाव के बाद भी दल दोनों राष्ट्रीय पार्टियों से दूरी बनाए रखेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय महामंत्री व मसूरी विधानसभा प्रत्याशी जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि नौ अक्तूबर को हाथी बड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में संकल्प रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत मिलने की दशा में ही दल सरकार बनाने की पहल करेगा, अन्यथा विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर राज्य के मुद्दों को जोर-शोर से उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर उक्रांद राज्य गठन के बाद से अब तक हुए सभी घोटालों की जांच करवा दोषियों को जेल भेजेगी। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय क्षेत्री, केंद्रीय सचिव भगत रावत, मंत्री धर्मेंद्र कठैत व प्रेम गुसाई समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed