फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK TOP News uttarakhand assembly session begins tomorrow Bansuri Swaraj in Kotdwar Urmila Sanawar Skip Court

UK TOP News: उत्तराखंड विधानसभा सत्र कल से, बांसुरी स्वराज का कोटद्वार दौरा, उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किलें

Mon, 26 Oct 2026 06:11 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 26 Oct 2026 06:11 PM IST
सार

उत्तराखंड में सोमवार को सियासी हलचल से लेकर चर्चित मामलों तक कई अहम घटनाक्रम सामने आए। विधानसभा सत्र के लिए धामी सरकार भराड़ीसैंण पहुंची, वहीं मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उधर अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन
UK TOP News uttarakhand assembly session begins tomorrow  Bansuri Swaraj in Kotdwar Urmila Sanawar Skip Court
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी पहुंची धामी सरकार, मुख्यमंत्री धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सड़क मार्ग से पहुंचे भराड़ीसैंण

विज्ञापन

विधानसभा सत्र के लिए धामी सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सहित अन्य मंत्री व विधायक सड़क मार्ग पर भराड़ीसैंण पहुंचे। विधानसभा परिसर के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। कल मंगलवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए सरकार गैरसैंण पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री धामी रुद्रप्रयाग जिले के गुलाब राय हेलिकॉप्टर से आए और यहां से सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण पहुंचे। जगह-जगह पर मुख्यमंत्री का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। देहरादून से सरकार के गैरसैंण आने का एहसास नेशनल हाईवे पर वाहनों के काफिला से लग रहा था। पूरे नेशनल हाईवे पर हुटर बजाते हुई गाड़ियां गैरसैंण की ओर से जा रही थी। ये भी पढे़ं...चमोली:  सात माह बाद भराड़ीसैंण पहुंची सरकार, विस सत्र की तैयारियां पूरी, 31 विधायकों ने लगाए 400 से अधिक सवाल

विज्ञापन


कोटद्वार पहुंचीं बांसुरी स्वराज, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन मजबूत करने पर जोर
भाजपा की सह प्रभारी बांसुरी स्वराज के सोमवार को कोटद्वार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: कोटद्वार पहुंचीं बांसुरी स्वराज, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम की ओर से आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा के कार्यक्रम में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं, जबकि यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह अखिलेश यादव के बयान से सहमत है। अगर सहमत नहीं है तो उसे अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए। गठबंधन की मजबूरी हो सकती है, लेकिन उत्तराखंड  की जनता की ऐसी कोई मजबूरी नहीं है कि वह यहां किसी को पैर जमाने की जगह दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मान-सम्मान और गौरव से बड़ा कुछ नहीं है। उन्होंने मुजफ्फरनगर, मसूरी और खटीमा गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि ये घटनाएं उस समय हुईं, जब अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पिता मुख्यमंत्री थे। धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत की ताकत बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और देश की सेवा में समर्पित किया है। ये भी पढे़ं...महर्षि वाल्मीकि जयंती: अखिलेश और राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, बोले-उत्तराखंड के मान-सम्मान से बड़ा कुछ नहीं

Trending Videos

 अंकिता हत्याकांड मामले में नार्को टेस्ट पर सुनवाई फिर टली, कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी से जुड़े दावों की जांच के लिए नार्को टेस्ट कराने के मामले में सोमवार को भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर को अपनी पूर्व सहमति पर दोबारा विचार करने के लिए सीबीआई कोर्ट में पेश होना था, लेकिन दोनों के अदालत में नहीं पहुंचने के कारण सुनवाई टल गई। अब मामले में अगली तारीख पर सुनवाई होगी। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े दावों की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई नार्को टेस्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ाना चाहती है। इसी सिलसिले में सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर ने पहले नार्को टेस्ट कराने पर सहमति दी थी। हालांकि, अदालत ने दोनों को अपनी सहमति पर दोबारा विचार करने के लिए पेश होने को कहा था।  ये भी पढे़ं...देहरादून: अंकिता हत्याकांड, नार्को टेस्ट पर सुनवाई फिर टली, कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर


अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी का मामला
सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर असत्य और मानहानिकारक बयान प्रसारित करने के मामले में कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोती बाजार निवासी सागर की शिकायत पर पुलिस ने 25 अक्तूबर की रात प्राथमिकी संख्या दर्ज की। मामले में उर्मिला सनावर पर वीडियो में आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है। पुलिस वीडियो प्रसारित करने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। शिकायत के अनुसार, हरिद्वार रोड स्थित सीबीआई कोर्ट के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो पर सुजाता पॉल का लोगो लगा हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में उर्मिला सनावर मीडिया के कैमरों और माइक के सामने सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम, बीएल संतोष और आरती गौड़ के खिलाफ बिना किसी न्यायिक आदेश या प्रमाण के आपत्तिजनक और मानहानिकारक व्यक्तिगत आरोप लगा रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह के बयान प्रसारित होने से संबंधित व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही समाज में भ्रम, आक्रोश और वैमनस्य फैलने की आशंका जताई गई है। ये भी पढे़ं...देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की बढ़ी मुश्किल, एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed