फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok sabha Election Result 2024 Five seats won but 10 places become Challenge

UK Lok Sabha Election Result: पांच में मारा जीत का पंच, मगर 10 में फूला दम...ये बने अभेद दुर्ग

Thu, 06 Jun 2024 11:37 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Jun 2024 11:37 AM IST
सार

Uttarakhand Lok sabha Election Result 2024: इन अभेद दुर्गों को भेदने के लिए भाजपा ने कई बार रणनीति बनाई, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok sabha Election Result 2024 Five seats won but 10 places become Challenge
उत्तराखंड में चुनाव की तैयारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत का पंच लगाकर विपक्षी दलों को चारों खानें चित कर दिया। लेकिन राज्य की 70 विधानसभा सीटों में 10 सीटों पर उसका दम फूल गया और वह यहां अपने प्रतिद्वंद्वियों से पिछड़ गई। पिछले तीन लोकसभा चुनाव में भाजपा मंगलौर, पिरानकलियर, चकराता और भगवानपुर चुनाव क्षेत्र में बढ़त नहीं बना पाई।

विज्ञापन

2019 में पांच विस सीटें हारीं

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पांच विस चुनाव क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा था। हर बार की तरह उसे सबसे ज्यादा झटका हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में ही लगा। 2019 में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से भगवानपुर, पिरानकलियर, मंगलौर, ज्वालापुर विधानसभा सीट पर भाजपा पीछे रही। टिहरी लोस सीट पर उसे चकराता में मात मिली। 2024 में भी इन सभी सीटों पर भाजपा को दोबारा झटका लगा।

विज्ञापन

2024 में 10 सीटों पर मिली शिकस्त

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 10 विधानसभा सीटों पर शिकस्त का सामना करना पड़ा। हरिद्वार में भाजपा आधा दर्जन विधानसभा सीटों पर पिछड़ गई। इनमें भगवानपुर, पिरानकलियर, मंगलौर, झबरेड़ा, ज्वालापुर सीटें शामिल हैं। इनके अलावा टिहरी विस सीट से पुरोला, यमुनोत्री और चकराता में भी भाजपा को हार मिली। इन तीनों सीटों पर भाजपा को कांग्रेस से नहीं बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी से मात मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी ने परिवार संग किया गंगा पूजन, कहा- सारे वादे जरूर पूरे करेंगे

23 विस सीटों का लक्ष्य भी नहीं सधा

भाजपा ने चुनावी रण में उतरने से पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में हारी 23 सीटों पर बढ़त बनाने का लक्ष्य बनाया था। लेकिन लोस चुनाव में जिस तरह से उसे इन सीटों पर पराजय का सामना करना पड़ा, उसका लक्ष्य धरा रह गया।

तीन सीटों पर निर्दलीय से मिली मात

टिहरी लोस में भाजपा को चकराता, पुरोला और यमुनोत्री विस सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार से मात मिली। इन तीनों सीटों पर बॉबी ने भाजपा को अच्छे-खासे अंतर से पीछे छोड़ा। कांग्रेस को भी चकराता सीट पर जोर का झटका लगा।

10 विधानसभा सीटों में वोटों का अंतर

विस भाजपा कांग्रेस व अन्य
झबरेड़ा 31632 35896
भगवानपुर 34646 44209
मंगलौर 21100 44101
लक्सर 30595 33407
पिरानकलियर 30989 49179
ज्वालापुर 33369 42979
जसपुर 39663 42931
चकराता 14640 26983(निर्दलीय)
पुरोला 13536 25647(निर्दलीय)
यमुनोत्री 14804 21602(निर्दलीय)

23 हारी हुई सीटों पर हमने अपने वोट बढ़ाने का लक्ष्य बनाया था। लोस चुनाव के जो नतीजे आए हैं, उनके हिसाब से हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। हमने कई विस सीटों पर ज्यादा वोट हासिल किए हैं।
- महेंद्र भट्ट, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed