{"_id":"5f2164638636271a0e09c46d","slug":"uk-board-result-2020-live-updates-girl-student-drink-poison-after-fail-in-10th-class-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK Board Result 2020: हाईस्कूल में फेल होने से आहत छात्रा ने पिया जहर, पिथौरागढ़ में छात्रा ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK Board Result 2020: हाईस्कूल में फेल होने से आहत छात्रा ने पिया जहर, पिथौरागढ़ में छात्रा ने की आत्महत्या
Wed, 29 Jul 2020 09:58 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के नैनीताल में हाईस्कूल में फेल होने पर राजकीय इंटर कॉलेज बजूनियाहलदु की एक छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। रिजल्ट देख गुस्से में आई छात्रा ने जहर पी लिया।
विज्ञापन
सुबह जब रिजल्ट जारी हुआ तो कोटाबाग ब्लॉक ग्राम पतलिया, राकड़ निवासी छात्रा ने अपना रिजल्ट देखा। छात्रा के फेल होने पर वह गुस्से में आ गई और जहर पी लिया।
विज्ञापन
छात्रा के पिता उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग ले गए। यहां डॉक्टर सलीम अंसारी ने प्राथमिक उपचार देने के बाद स्थिति को गंभीर देख उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे नीलकंठ अस्पताल ले गए हैं। अब छात्रा की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
इण्टर मे फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या
पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग के त्रिपुरादेवी स्थित क्वैराली गाँव मे 21 वर्षीय युवती ने इण्टर मे फेल होने के कारण अपने घर के कमरे मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली एस आई विजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवती के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमाटम के लिये पिथौरागढ भेजने की कार्ररवाही की जा रही है।शव को बेरीनाग के अस्पताल मे रखा गया है।