फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK Board 10th Result 2023 UBSE Topper Sushant Tops Uttarakhand Board Class 10 Know Success Story

UK Board 10th Result 2023: कारपेंटर के बेटे सुशांत ने बढ़ाया मान, बिना ट्यूशन पढ़े किया उत्तराखंड टॉप

Thu, 25 May 2023 12:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 May 2023 12:51 PM IST
सार

UK Board UBSE 10th Result 2023 Topper :मूलरूप से बिहार के बेतिया के रहने वाले सुशांत चंद्रवंशी के पिता ध्रुव प्रसाद राजवंशी चिन्यालीसौड़ बाजार में फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। मां ललिता देवी गृहणी है।

विज्ञापन
UK Board 10th Result 2023 UBSE Topper Sushant Tops Uttarakhand Board Class 10 Know Success Story
हाईस्कूल टॉपर सुशांत चंद्रवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में टिहरी जिले के थौलधार भागीरथी उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर कंडी-छाम के छात्र सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट में सर्वोच्च स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मूलरूप से बिहार के बेतिया के रहने वाले सुशांत के पिता ध्रुव प्रसाद राजवंशी चिन्यालीसौड़ बाजार में फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। मां ललिता देवी गृहणी हैं।

विज्ञापन

मिले इतने नंबर

सुशांत ने गणित विषय में पूरे 100 नंबर पाए हैं। जबकि विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत में 99-99, हिंदी में 98 और अंग्रेजी में 95 नंबर हासिल किए हैं।

विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं सुशांत

सुशांत ने बताया कि वह बगैर ट्यूशन के ही स्वयं की तैयारी से पढ़ाई करते हैं। रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई कर कठिन विषयों को लगातार पढ़ते हैं। आगे चलकर वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। सुशांत की एक बड़ी बहन है जो, पॉलीटेक्निक कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UK Board Result 2023 Out: जारी हुआ परीक्षा परिणाम, यहां पढ़ें 10वीं 12वीं के टॉप 5 छात्र-छात्राओं की सूची

UK Board 10th Result 2023 UBSE Topper Sushant Tops Uttarakhand Board Class 10 Know Success Story
आयुष सिंह - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज बस चालक के बेटे ने प्रदेश में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के आयुष सिंह रावत ने उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। आयुष ने हाईस्कूल परीक्षा में 98.80 अंक प्राप्त कर विद्यालय और प्रदेश का मान बढ़ाया है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत और शिक्षकों ने बधाई दी। छात्र आयुष रावत ने हिंदी विषय में 100, अंग्रेजी में 99, गणित में 99, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 99 और संस्कृत में 97 अंक प्राप्त किए हैं। 




आयुष सिंह रावत ने बताया कि उनकी दो बड़ी बहन हैं। एक बहन ने एमकॉम की पढ़ाई पूरी कर ली है। उससे छोटी बहन इंटरमीडिए में अध्ययनरत है। पिता बालम सिंह रावत रोडवेज में बस चालक हैं। मां अनीता रावत गृहणी हैं। कहा यह उनकी स्वअध्ययन की मेहनत है। बचपन से ही उनका ध्यान पढ़ाई की ओर अग्रसर है। वह एक दिन में चार से पांच घंटे की पढ़ाई करते हैं। कहा उनका लक्ष्य प्रोफेसर बनना है।

आईएएस बनना चाहतीं हैं शिल्पी

गरीब परिवार की शिल्पी ने हाईस्कूल परीक्षा की मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। भागीरथी उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर कंडी छाम की होनहार छात्रा नें 98.60 अंक हासिल किए हैं। धरवाल गांव निवासी शिल्पी के पिता जोगेंद्र सिंह बिष्ट कंडीसौड़ में फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। मां सौणी देवी गृहणी है। पांच बहनों में सबसे छोटी शिल्पी पढ़ाई में होनहार है। हिंदी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान विषय में उसने 99 अंक हासिल किए हैं। शिल्पी बतातीं हैं कि वह तीन से चार घंटे स्वयं नियमित पढ़ाई करती थी। परीक्षा के दौरान पांच घंटे पढ़ाई की। बिना ट्यूशन के यह सफलता पाई है जिसका सारा श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। वह भविष्य में आईएएस बनना चाहतीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed