नवक्रांति संगठन ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम पर फर्जी भर्तियां करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भर्तियों को रद्द कर दोबारा से प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की है। मांग के समर्थन में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में एसडीएम मायादत्त जोशी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।
ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान ने कहा कि हाल ही में यूजेवीएनएल ने 200 पदों पर भर्तियां की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये भर्तियां बिना शासन-प्रशासन के अनुमोदन के महज कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए साक्षात्कार के आधार की गई हैं। अब तक तकनीशियन भर्ती ग्रेड-2 मामले में भी कोई जांच नहीं हो सकी है। कहा कि यदि उक्त भर्तियों को रद्द नहीं किया गया तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सचिव कुलदीप चौहान, संगठन मंत्री रमेश नेगी, प्रेम, दीवान नौटियाल, राजेश चौहान, सुनील तोमर, यशपाल तोमर, सुमित सिंह, सुनील डोभाल, सोवेंद्र गौड़, जीत सिंह, सागर नौटियाल, सुदेश चौहान, राजेश, रणबीर सिंह, संजय सिंह, ललीता, नीरज, अतर सिंह, विजय, सूरत सिंह, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।