फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ujjwala yojana started in uttarakhand rest nine district

उत्तराखंडः नौ जिलों में बंद हुई उज्ज्वला योजना फिर से शुरू

Sat, 03 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
ujjwala yojana started in uttarakhand rest nine district
gas cylender - फोटो : demo pice

पिछले माह नौ जिलों में रोकी गई केंद्र सरकार की अहम उज्ज्वला योजना को उत्तराखंड में फिर से संजीवनी मिल गई है। केंद्र के निर्देश पर तेल कंपनियों ने सभी नौ जिलों में योजना को दोबारा शुरू कर दिया है। उज्ज्वला के फिर से शुरू होने से इन जिलों के उन गरीबों को राहत मिली है, जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं हैं। बता दें कि गरीबों की इस परेशानी को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अगस्त में उत्तराखंड के नौ जिलों में उज्ज्वला योजना को अचानक ऑन होल्ड कर दिया था। इस वजह से लाखों गरीब परिवार योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए थे। इनमें से हजारों पात्र ऐसे थे, जिनका डाटा गैस एजेंसियों ने अपलोड भी कर दिया था। लेकिन अचानक से योजना को ऑन होल्ड करने से इनकों तगड़ा झटका लगा था। हालांकि, केंद्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया था, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


तब से बृहस्पतिवार तक प्रदेश में उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के गरीब पात्रों को ही योजना का लाभ मिल रहा था। वहीं, केंद्र से निर्देश आने के बाद शुक्रवार से शेष जनपदों चमोली, चंपावत, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर के गरीब परिवारों को भी योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन देने की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय से निर्देश आया है कि जिन जनपदों में उज्ज्वला योजना को ऑन होल्ड किया गया था, उसे दोबारा शुरू कर दिया जाए। योजना में पहाड़ी राज्यों को प्राथमिकता दिया गया है। शुक्रवार से प्रदेश के सभी जनपदों में उज्ज्वला योजना को फिर से शुरू कर दिया गया है।
-सर्वेश कुमार सिन्हा, मैनेजर, आईओसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed