फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uccc distribute different responsibility to uttarakhand four cricket association

उत्तराखंड: यूसीसीसी ने चारों क्रिकेट एसोसिएशनों को अलग-अलग जिम्मेदारी बांटी

Wed, 08 Aug 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 08 Aug 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
uccc distribute different responsibility to uttarakhand four cricket association
Rajiv gandhi international stadium

क्रिकेट प्रशासक समिति की ओर से नियुक्त उत्तराखंड क्रिकेट कांसेंसस कमेटी (यूसीसीसी) ने प्रदेश की चारों क्रिकेट एसोसिएशनों को अलग-अलग जिम्मेदारी बांट दी है।

विज्ञापन


रणजी समेत सीनियर क्रिकेट कराने की जिम्मेदारी जहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को सौंपी गई है, वहीं अंडर-19 क्रिकेट का जिम्मा उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन संभालेगी। यूसीसीसी के संयोजक प्रो. रत्नाकर सेट्टी की ओर से भेजी गई मेल में अंडर 16 क्रिकेट कराने की जिम्मेदारी उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन को सौंपी गई है। मेल के जरिये सभी को मैचों के शेड्यूल भी भेज दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजकर 39 मिनट पर यूसीसीसी के संयोजक प्रो. रत्नाकर सेट्टी की ओर से कांसेंसस कमेटी में शामिल सभी सदस्यों को भेजी गई। मेल में बताया गया कि विजय हजारे ट्रॉफी (सीनियर मैन) 19 सितंबर से 20 अक्तूबर तक खेली जाएगी, वहीं विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) तीन अक्तूबर से 14 दिसंबर के बीच खेली जाएगी। वीनू मांकड़ ट्रॉफी (अंडर-19) पांच अक्तूबर से 4 नवंबर तक खेली जाएगी। महिला अंडर-19 (टी-20 क्रिकेट लीग) 14 अक्तूबर से 4 नवंबर के बीच खेली जाएगी। आगे उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम सभी को पहले इन टूर्नामेंटों पर फोकस करना है, इसलिए सभी मिली हुई अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान दें, ताकि एक टीम की तरह आप काम कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच से लेकर सपोर्टिंग स्टॉफ भेजेगा बोर्ड 
बीसीसीआई अलग-अलग टीमों के चयन के लिए चयनकर्ताओं को भेजेगा। उनकी मदद के लिए आपकी एसोसिएशन से जुड़े प्रशिक्षक रहेंगे। टीम के चयन के बाद कोच और सपोर्टिंग स्टाफ भी बीसीसीआई ही भेजेगा। अगर आपके पास कोई नाम है तो उसे दे सकते हैं, पर अंतिम फैसला बोर्ड का ही होगा। ट्रायल के लिए बॉल से लेकर अन्य तरह की सुविधाएं बीसीसीआई ही उपलब्ध कराएगा। कुछ देर बाद आए दूसरे मेल में प्रो. सेट्टी ने स्पष्ट किया है कि आपको जो टूर्नामेंट दिए गए हैं, उस पर ध्यान दें। टीमों के चयन के लिए संभावित ग्राउंड और तारीखों के साथ कैंप के लिए जगह के बारे में अवगत कराए। इसके अलावा होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट के अलावा कैटरिंग की व्यवस्था करने वालों के मोबाइल नंबर भेजे, ताकि निविदा के लिए उन्हें बीसीसीआई की ओर से फोन किया जा सके। 

प्रमाणपत्रों में किसी प्रकार का समझौता नहीं 
चयन के दौरान खिलाड़ियों की आयु से जुड़े प्रमाणपत्रों पर किसी भी प्रकार का समझौता चयनकर्ता नहीं करेंगे। इसलिए खिलाड़ी चयन के दौरान मूल जन्म प्रमाण पत्र लेकर आएं। जरूरी पड़ा तो अन्य प्रमाणपत्र भी मांगे जा सकते हैं। हम बेहतर टीम चुनना चाहते हैं।


प्रो. सेट्टी की ओर से हमें मेल प्राप्त हुआ है। हमारी एसोसिएशन को सीनियर क्रिकेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है, हम पूरी इमानदारी से मिली हुई जिम्मेदारी को निभाएंगे। हम पर भरोसा जताने के लिए प्रो. रत्नाकर सेट्टी का आभार। 
-महिम वर्मा, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड 

हमेें अंडर 19 क्रिकेट कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हम सबसे पहले ट्रायल की तारीख और इंडोर स्टेडियम के नाम तय करके बोर्ड को भेजेंगे ताकि समय रहते ट्रायल हो सके। इंडोर स्टेडियम इसलिए क्योंकि बरसात में खुले में ट्रायल होना संभव नहीं है। हम पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे। 
- दिव्य नौटियाल,उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन 

जूनियर लेवल का क्रिकेट कराने का जिम्मा हमारी एसोसिएशन को सौंपा गया है। प्रो. रत्नाकर सेट्टी के दिशा निर्देषों के मुताबिक सभी जिलों में जल्द से जल्द अंडर-16 के ट्रायल कराएंगे जाएंगे। दो दिन में बैठक करके हम बोर्ड को ट्रायल की तारीख और ग्रांउड का ब्योरा भेज देंगे। 

-विजय नंद बहुगुणा, उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन 

अंडर -19 महिला क्रिकेट कराने का कार्य यूसीसीसी संयोजक प्रो. रत्नाकर सेट्टी ने सौंपा है। जल्द ही बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की देखरेख में दोनों मंडलों में ट्रायल कराकर प्रदेश की बेहतर टीम चुनी जाएगी। 
- रोहित चौहान, युनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed