फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UCC report soon preparation to pack the belongings of Dehradun office Uttarakhand uniform civil code

Uttarakhand News: यूसीसी की रिपोर्ट जल्द, देहरादून स्थित दफ्तर का सामान समेटने की तैयारी

Sun, 05 Nov 2023 10:31 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Nov 2023 10:31 AM IST
सार

यूसीसी की विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल 27 जनवरी 2024 को पूरा होना है। प्रदेश सरकार ने 27 सितंबर से चार माह का कार्यकाल बढ़ा दिया था। लेकिन समिति के अपर सचिव के पत्र से साफ संकेत मिल रहे हैं कि वह जल्द रिपोर्ट सौंप सकती है।

विज्ञापन
UCC report soon preparation to pack the belongings of Dehradun office Uttarakhand uniform civil code
यूनिफॉर्म सिविल कोड ड्राफ्ट कमेटी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति प्रदेश सरकार को जल्द ड्राफ्ट रिपोर्ट सौंप सकती है। समिति अपने देहरादून स्थित कार्यालय का सामान समेटने की तैयारी में है। उसने दफ्तर का सामान शासन को हस्तांतरित करने के लिए अधिकारी नामित करने का अनुरोध किया है। समिति के अपर सचिव प्रताप सिंह शाह ने इस संबंध में गृह विभाग को एक पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन


विशेष सचिव (गृह) को संबोधित पत्र में कहा गया है कि विशेषज्ञ समिति का कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही समिति ड्राफ्ट शासन को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद देहरादून में उपलब्ध उपकरण और अभिलेख भी शासन को हस्तांतरित करना होगा।
विज्ञापन


इसलिए समिति का कार्य समाप्त होने के उपरांत कार्यालय में उपकरण, सामग्री व अभिलेख हस्तांतरित करने के लिए शासन से एक सक्षम अधिकारी को नामित करने का अनुरोध किया गया है। पत्र की प्रति अपर मुख्य सचिव गृह, सचिव विशेषज्ञ समिति और विशेष कार्याधिकारी यूसीसी को भी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति का कार्यकाल 27 जनवरी तक है
यूसीसी की विशेषज्ञ समिति का कार्यकाल 27 जनवरी 2024 को पूरा होना है। प्रदेश सरकार ने 27 सितंबर से चार माह का कार्यकाल बढ़ा दिया था। लेकिन समिति के अपर सचिव के पत्र से साफ संकेत मिल रहे हैं कि वह जल्द रिपोर्ट सौंप सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लखनऊ में प्रवासी उत्तराखंडियों के कार्यक्रम में यूसीसी की रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने के संकेत दिए थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तीन शहरों में हो रही एक्यूआई की रियल टाइम मॉनिटरिंग, प्रदूषण से बचने को नैनीताल पहुंच रहे पर्यटक

शाह को भी दी जा चुकी है जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी विशेषज्ञ समिति के सदस्य यूसीसी की रिपोर्ट की प्रगति के संबंध में जानकारी दे चुके हैं। इसके बाद ही यूसीसी की रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंपे जाने की संभावनाओं ने जोर पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed