फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UBSE UK Board Class 10th, 12th Result 2021 : Result will Declare Today

Uttarakhand Board Result 2021: शिक्षा मंत्री ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 99 प्रतिशत से अधिक रहा परिणाम

Sat, 31 Jul 2021 01:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 31 Jul 2021 01:13 PM IST
सार

बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम छात्रों के नौवी, हाईस्कूल और 11वीं के अंकों को देखकर तैयार किया गया है।

विज्ञापन
UBSE UK Board Class 10th, 12th Result 2021 : Result will Declare Today
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी करते शिक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल शनिवार को जारी हो गया। परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड ऑफिस में घोषित किया। कोविड को देखते हुए इस वर्ष परीक्षा के बजाय विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया है। इस साल हाईस्कूल का रिजल्ट 99. 9 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 99.56 प्रतिशत रहा। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार टॉपर्स की सूची जारी नहीं की गई।

विज्ञापन


हाईस्कूल में छात्रों का रिजल्ट छात्राओं से बेहतर रहा है। 10वीं कक्षा में छात्रों का रिजल्ट 99.30 और छात्राओं का रिजल्ट 98.86 प्रतिशत रहा है। वहीं इंटरमीडिएट में छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा है। 12वीं कक्षा में छात्राओं का रिजल्ट 99.71 और छात्रों का रिजल्ट 98.40 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन


CBSE Results 2021: 15.42 प्रतिशत बढ़ा दून रीजन का रिजल्ट, 98.64 फीसदी विद्यार्थी हुए पास
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम छात्रों के नवीं, हाईस्कूल और 11वीं के अंकों को देखकर तैयार किया गया है। परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र एक महीने में परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उत्तराखंड: दो अगस्त से खुलेंगे केवल कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल, एसओपी जारी

इस वर्ष हाईस्कूल में एक लाख 48 हजार 350 छात्र और इंटरमीडिएट में एक लाख 22 हजार 198 छात्र पंजीकृत थे। छात्र-छात्राएं परीक्षाफल वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in या फिर https://results.amarujala.com पर देख सकते हैं। 

शिक्षा मंत्री ने बोर्ड टीम को शुभकामनाएं दीं

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इस दौरान कहा कि कोरोना जैसी महामारी में बोर्ड की टीम ने बहुत मेहनत व ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने बोर्ड टीम को शुभकामनाएं भी दीं। रिजल्ट जारी करने के दौरान परिषद की सचिव नीता तिवारी व माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी भी मौजूद रहीं। 




2020 में छात्राओं ने मारी थी बाजी

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 2020 में संचालित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया था। 

2020 में 10वीं के टॉपर
1-गौरव सकलानी, टिहरी - 491
2-जिज्ञासा, काशीपुर       - 489
3-शिवानी रावत, दुगड्डा पौड़ी - 488

2020 में 12वीं के टॉपर
1- ब्यूटी वत्सल, जसपुर- 483
2- युगल जोशी, नैनीताल- 477
3- राहुल यादव , ऋषिकेश- 475

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed