{"_id":"669b62be2a1eaef38f00d5d7","slug":"tyuni-accident-bolero-fell-into-a-ditch-two-people-including-the-driver-died-vikasnagar-dehradun-news-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: त्यूणी में कथियान- डांगुठा मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, चालक सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: त्यूणी में कथियान- डांगुठा मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, चालक सहित दो लोगों की मौत
Sat, 20 Jul 2024 01:07 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:07 PM IST
सार
खाई में बोलेरो गिरने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। ऐठान गांव से कुछ दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
त्यूणी में कथियान- डांगुठा मोटर मार्ग पर एक बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
बोलरो वाहन कथियान से ऐठान की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। ऐठान गांव से कुछ दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन में खाई में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीण दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए खाई में उतरे। लेकिन, दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...आफत बनकर बरसी बारिश: मसूरी में मंदिर का पुस्ता ढहा, मॉल रोड पर लगा मलबे का ढेर, गढ़वाल में कई सड़कें बंद
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षक भीमदत्त जोशी ने बताया कि मृतकों की पहचान त्यूणी तहसील क्षेत्र के ऐठान गांव निवासी जयेंद्र सिंह पुत्र चंदराम (48) और हुकम सिंह (46) पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।