फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tyre of a bus full of passengers got stuck in the air near Harshil on Gangotri Highway

गंगोत्री हाईवे पर टला बड़ा हादसा: हर्षिल के पास यात्रियों से भरी बस का टायर हवा में लटका, ऐसे बची जान सबकी जान

Tue, 08 Oct 2024 09:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Oct 2024 09:06 PM IST
सार

अचानक हुई इस घटना से सभी यात्री घबरा गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद सेना की क्रेन बुलाकर बस को सड़क पर लाकर सभी यात्रियों को उसमें बिठाकर रवाना किया गया। 

विज्ञापन
tyre of a bus full of passengers got stuck in the air near Harshil on Gangotri Highway
हवा में लटका बस का टायर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल के समीप सड़क का पुस्ता टूटने के कारण यात्रियों से भरी बस का एक टायर हवा में लटक गया। अचानक हुई घटना से यात्रियों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर हर्षिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क पर निकालकर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


हर्षिल थानाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को घनसाली टिहरी गढ़वाल के यात्रियों से भरी बस गंगोत्री से झाला की ओर जा रही थी। नेलांगना के समीप सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के लिए चालक ने बस को पीछे किया। बस के पीछे होते ही उसके आगे के टायर के नीचे हाईवे पर बना पुस्ता टूटते ही वह हवा में झूल गया। 
विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से सभी यात्री घबरा गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद सेना की क्रेन बुलाकर बस को सड़क पर लाकर सभी यात्रियों को उसमें बिठाकर रवाना किया गया। जगत सिंह ने बताया कि बस में 40 यात्री सवार थे, यह सभी लोग घनसाली क्षेत्र के गांव से अपने देवडोली के साथ गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए आए थे। घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, सभी लोग सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed