फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two youth Rape with married women in her house laksar

दो युवकों ने घर में घुसकर महिला से की हैवानियत, इस धमकी के कारण चुपचाप सहती रही सबकुछ

Wed, 21 Feb 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर Updated Wed, 21 Feb 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two youth Rape with married women in her house laksar

दो युवक अचानक एक महिला के घर में घुस गए और उसे धमकी दे डाली। फिर उसके साथ हैवानियत कर वहां से चले गए।

विज्ञापन


घर में सो रही एक महिला के साथ दो आरोपियों ने बंधक बनाकर बेटे को जान से मारने की धमकी देकर दुराचार कर डाला। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंची आसपास के ग्रामीणों ने पीड़िता को बंधन मुक्त कराया। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

सोमवार रात क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी घर में अकेली थी। महिला के मुताबिक दो युवकों ने रात में उसके घर का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन

Two youth Rape with married women in her house laksar

आरोप है कि उसने जैसे ही दरवाजा खोला तो वह घर में घुस गए और उसे बंधक बना लिया और शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। आरोप है कि जब उसकी बात नहीं मानी तो दोनों आरोपियों ने घर में सो रहे उसके पांच वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकी देकर दुराचार कर डाला।

आरोपियों के चले जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने महिला को बंधन मुक्त कराया। मंगलवार को महिला ने अपने पति के साथ लक्सर चौकी पहुंचकर इसकी शिकायत की।

महिला ने अपने ही परिवार के एक युवक पर आरोपियों के साथ सांठगांठ कर उन्हें घर पर भेजने का आरोप लगाया है। उधर लक्सर चौकी प्रभारी मनोज सिरोला का कहना है कि महिला की शिकायत के पर मामले की जांच शुरू कर दी है, फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed