फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two youth killed during Triple Riding accident in roorkee

ट्रिपल राइडिंग के चक्कर में हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

Tue, 13 Nov 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, झबरेड़ा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, झबरेड़ा Updated Tue, 13 Nov 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Two youth killed during Triple Riding accident in roorkee
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग

उत्तराखंड में रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में ट्रिपल राइडिंग के दौरान दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक कंपनी के दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित गांव खेड़ा मुगल निवासी विकास (18) पुत्र प्रेम सिंह और देवबंद के गांव सरकड़ी निवासी सोनू (26) पुत्र मांगेराम समेत एक अन्य युवक झबरेड़ा-पुहाना मार्ग स्थित कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन


जबकि, अब्दुल, मोहसिन और सुल्तान निवासी नाथू खेड़ीखेड़ा मुगल, सहारनपुर भी झबरेड़ा-पुहान मार्ग स्थित अलग-अलग कंपनी में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अब्दुल, मोहसिन और सुल्तान कंपनी से ड्यूटी खत्म कर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। जबकि, विकास और सोनू समेत एक अन्य युवक भी एक ही बाइक पर सवार होकर कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही दोनों की बाइकें झबरेड़ा क्षेत्र के बेहड़की सैदाबाद कॉलेज के पास पहुंचीं तो आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार विकास और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार अब्दुल, मोहसिन और सुल्तान समेत चार लोग घायल हो गए।

आसपास के राहगीरों ने झबरेड़ा थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सहारनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक पर किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। सभी बिना हेलमेट के थे और एक-एक बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद जमा लोगों की भीड़ में कई लोग यही बोल रहे थे कि काश! हेलमेट पहना होता तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता और जान बच सकती थी। 

बाइकों की रफ्तार थी तेज 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही दोनों की बाइकों की आपस में भिड़ंत हुई तो तेजी से एक धमाका सा हुआ। स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे।

हेलमेट के प्रति करेंगे जागरूक
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों की कंपनी में काम करने वालों को हेलमेट के प्रति अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। साथ ही कंपनियों को भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे कि वे कर्मचारियों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed