फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Two year old innocent girl beaten by military father dies during treatment

Dehradun Crime: शराब के नशे में फौजी पिता बना हैवान, दो साल की मासूम बेटी की पीट पीटकर ले ली जान

Fri, 19 Jan 2024 08:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 19 Jan 2024 08:35 AM IST
सार

नीरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति आनंद सिंह व दो साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहती थी। उसका पति आर्मी में है। जब भी वह छुट्टी पर घर आता है तो घर पर शराब पीकर अपनी दो साल की बेटी को मारता-पीटता और आज उसने बेटी की जान ले ली।

विज्ञापन
Dehradun Crime Two year old innocent girl beaten by military father dies during treatment
बेटी की जान ले ली - फोटो : social media

विस्तार

शराब के नशे में एक फौजी पिता ने अपनी दो साल की बेटी की बुरी तरह पिटाई कर दी। बेटी हालत गंभीर होने पर उसका शहर के तीन अस्पतालों में इलाज चला लेकिन बचाई नहीं जा सकी। फौजी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पटेलनगर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि नीरा निवासी बंजारावाला राजेश्वरी कॉलोनी ने तहरीर दी है। बताया कि वह अपने पति आनंद सिंह व दो साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहती थी। उसका पति आर्मी में है। जब भी वह छुट्टी पर घर आता है तो घर पर शराब पीकर अपनी दो साल की बेटी को मारता-पीटता है। बताया कि जब वह विरोध करती है तो उसे भी धमकाता है।
विज्ञापन


बीते दिसंबर में वह छुट्टी पर घर आया था। फिर 10 जनवरी को उसने शराब के नशे में बेटी को बहुत पीटा। जिस कारण बेटी की हालत गंभीर हो गई। वह उसे पहले महंत इंदिरेश, फिर एमएच और उसके बावजूद हालत में सुधार न होने पर मैक्स अस्पताल ले गई। लेकिन, 13 जनवरी को इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: 16 साल बाद इतना बदला प्रदेश का मौसम...पर्यटकों को मायूस करने वाले हैं अगले 10 दिन

आरोप लगाया कि पति के बुरी तरह से पीटने के कारण ही उसकी बेटी की मौत हुई। आरोप लगाया कि विगत 15 जनवरी को पति ने उसका गला दबाकर उसे भी मारने की कोशिश की। तब उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी बताया कि तहरीर के बाद आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed