{"_id":"64e7b858e6e02bf04e048b47","slug":"two-women-arrested-for-taking-treasury-documents-thinking-it-as-junk-dehradun-news-c-5-drn1005-230207-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रद्दी समझकर कोषागार के दस्तावेज ले गई थीं कबाड़ बीनने वाली दो महिलाएं, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रद्दी समझकर कोषागार के दस्तावेज ले गई थीं कबाड़ बीनने वाली दो महिलाएं, दोनों गिरफ्तार
Fri, 25 Aug 2023 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 04:57 PM IST
सार
इस संबंध में कोषागार के लेखाकार प्रशांत शर्मा ने थाना कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
दस्तावेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोषागार के स्टोर रूम का ताला तोड़कर दस्तावेज चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं कबाड़ बीनने का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि वह कबाड़ समझकर दस्तावेजों से भरे बोरे ले गईं थीं। उनके पास से पुराने दस्तावेजों से भरे सात बोरे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में कोषागार के लेखाकार प्रशांत शर्मा ने थाना कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने कोषागार के आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से देखा।
विज्ञापन
Dehradun: अब कोषागार के रिकॉर्ड से कई दस्तावेज गायब, ,कबाड़ बीनने वालों पर शक, दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं दिखीं। जिनके हुलिये के आधार पर पुलिस ने नीरू देवी और पूनम देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लक्ष्मण चौक, कांवली की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने स्टोर रूम से बोरे ले जाने की बात कबूल की। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कबाड़ बीनने का काम करती हैं। यहां उन्होंने दस्तावेजों को रद्दी समझकर चोरी कर लिया था।