{"_id":"5b7eedfe42c7924676416d9e","slug":"two-villagers-died-due-to-hepatitis-c-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: हेपेटाइटिस-सी से दूसरी मौत, ग्रामीणों की जांच में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: हेपेटाइटिस-सी से दूसरी मौत, ग्रामीणों की जांच में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खानपुर (रुड़की)
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के खानपुर क्षेत्र के आलमपुरा गांव में हेपेटाइटिस-सी से दूसरी मौत होने का मामला सामने आया है। सीएमओ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
19 अगस्त को प्रहलादपुर गांव के उपगांव हस्तमौली में कई ग्रामीणों में हेपेटाइटिस-सी होने की बात सामने आई थी। खबरें प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। सोमवार को टीम में शामिल चिकित्सकों और कर्मचारियों ने 50 ग्रामीणों के रक्त के नमूने लिए।
विज्ञापन
मंगलवार को फिर 51 ग्रामीणों की खून की जांच की। इस दौरान हस्तमौली गांव के ग्रामीणों ने जानकारी दी कि आलमपुरा गांव में 12 अगस्त को सुबेग सिंह और 13 अगस्त को दलबीर कौर की इसी बीमारी से मौत हुई है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ एचडी शाक्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गांव में दूसरी मौत भी हेपेटाइटिस-सी से ही हुई है। अब इस गांव में भी स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।