फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Vice Chancellors and one Director received the Teacher of the Year Award

Dehradun News: दो कुलपति और एक निदेशक को मिला टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड

Sat, 15 Nov 2025 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Two Vice Chancellors and one Director received the Teacher of the Year Award
-पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। यूकॉस्ट परिसर में चल रहा छठा अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया।

समारोह में कुमाऊं विवि के कुलप्रति प्रो. दीवान सिंह रावत, एम्स ऋषिकेश की निदेशक डॉ. मीनू सिंह और क्वांटम विवि के कुलपति डॉ. विवेक कुमार को वाइस चांसलर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया। उत्तराखंड बायोटेक्नोलॉजी काउंसिल के निदेशक डॉ. संजय कुमार को आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन अवार्ड प्रदान किया गया। चार संस्थानों डीआइटी विवि, यूपीईएस, क्वांटम विवि और माया देवी विवि को अलग श्रेणियों में हिमालयन एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया।

इस वर्ष 12 अध्यापकों को एक्सीलेंस इन रिसर्च अवार्ड, चार को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर अवार्ड, 28 अध्यापकों को टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व पीसीसीएफ जयराज ने कहा कि जब अध्यापकों को सम्मान देने की बात हो रही है तो उनका दायित्व भी बढ़ जाता है। अध्यापक छात्रों में छिपी प्रतिभा को ढूंढकर आगे लाने का प्रयास करें। उत्तराखंड उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि सभी अध्यापकों को नई शिक्षा नीति पर विचार करने की और उसकी पूरी तरह से समझ कर धरातल पर उतारने की जरूरत है।
विज्ञापन


आयोजन सचिव डॉ. कुंवर राज अस्थाना ने बताया कि तीन दिन तक चले इस फेस्टिवल में 25 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अलावा प्रदर्शनी स्थल पर लगी टेलीस्कोप तथा इलेक्ट्रिक व्हीकल आकर्षण का केंद्र थे। यंग साइंटिस्ट एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव में चार विजेता टीमों को 10-10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। 100 से अधिक छात्रों को एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप में निशुल्क किट प्रदान की गई। छात्रों के रॉकेट्स को यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने लांच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed