फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two trains will run for Muzaffarpur and Howrah

मुजफ्फरपुर और हावड़ा के लिए चलेंगी दो ट्रेनें

Fri, 13 Nov 2020 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two trains will run for Muzaffarpur and Howrah
देहरादून। दीपावली पर यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए यह खबर राहत भरी है। रेलवे बोर्ड ने देहरादून से मुजफ्फरपुर और देहरादून से हावड़ा के बीच दो ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दोनों ट्रेनों का संचालन त्यौहार स्पेशल के तौर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

देहरादून से मुजफ्फरपुर के बीच संचालित होने वाली दीपावली स्पेशल ट्रेन का संचालन जहां सिर्फ तीन दिनों के लिए होगा। वहीं देहरादून से हावड़ा के बीच संचालित होने वाली ट्रेन सिर्फ चार दिन संचालित की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक (संचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून से मुजफ्फरनगर के बीच संचालित की जाने वाली दीपावली स्पेशल ट्रेन 13, 16 और 19 नवंबर को देहरादून से मुजफ्फरपुर जाएगी। दीपावली स्पेशल ट्रेन देहरादून से दिन में 3:20 बजे रवाना होगी। मुजफ्फरपुर से देहरादून के बीच इसका संचालन 14, 17 और 20 नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन 4:30 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने देहरादून-हावड़ा के संचालन को भी चार दिनों के लिए मंजूरी दे दी है। फिलहाल देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस देहरादून से 13, 14, 17 और 18 नवंबर को हावड़ा जाएगी। ट्रेन को रात 10:10 बजे रवाना किया जाएगा और यह तीसरे दिन सुबह 5:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से देहरादून के बीच संचालित होने वाली दीपावली स्पेशल ट्रेन 15, 16, 19 और 20 नवंबर को हावड़ा से देहरादून के लिए संचालित की जाएगी। हावड़ा रेलवे स्टेशन से यह दिन में 1:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन शाम को 6:00 बजे देहरादून पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्जैनी एक्सप्रेस का रैक भेजा जाएगा मुजफ्फरपुर
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून और मुजफ्फरपुर के बीच संचालित होने वाली दीपावली स्पेशल के लिए देहरादून उज्जैन उज्जैन एक्सप्रेस का रैक भेजा जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

उज्जैनी, इंदौरी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन को नहीं मिली मंजूरी
देहरादून से इंदौर और दून से उज्जैन के साथ ही देहरादून से वाराणसी के बीच संचालित होने वाली जनता एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी नहीं दी। हालांकि मुरादाबाद मंडल की ओर से इन ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रस्ताव उत्तर रेलवे और रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। फिलहाल बोर्ड की ओर से इन ट्रेनों के अलावा देहरादून प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed