फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two tourists from Haryana wandered in the forest, police searched

हरियाणा के दो पर्यटक जंगल में भटके, पुलिस ने खोजा

Sun, 29 Aug 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two tourists from Haryana wandered in the forest, police searched
रास्ता भटकने वाले हरियाणा के पर्यटक। - फोटो : MUSSOORIE
हरियाणा के दो पर्यटक शनिवार को मसूरी झील के पास पैदल मार्ग में जंगल में भटक गए। मसूरी पुलिस ने दोनों को ढूंढने के लिए टीम रवाना की। कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पर्यटक भट्टा फॉल से आगे जंगल मिल गए।
विज्ञापन

मसूरी पुलिस को सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि हरियाणा के दो युवा पर्यटक मसूरी झील से पैदल मार्ग से आगे निकल कर जंगल में कहीं रास्ता भटक गए। इस पर मसूरी पुलिस ने टीम गठित की और पर्यटकों को ढूंढने के लिए भेजा। शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों पर्यटकों को पुलिस टीम ने काफी खोजबीन के बाद मसूरी झील और भट्टा फॉल से आगे जंगल से बरामद किया। दोनों पर्यटकों को सकुशल उनके होटल तक छोड़ा गया। दोनों पर्यटकों ने मसूरी पुलिस का आभार जताया। पर्यटक दक्ष और मयंक शर्मा गुड़गांव हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनय शर्मा, अरविंद और शेखर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed