फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two suicide in dehradun.

ट्रेन से कटी महिला और पंखे से लटका विकलांग

Tue, 23 Feb 2016 02:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Feb 2016 02:55 PM IST
विज्ञापन
two suicide in dehradun.

देहरादून जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला समेत दो लोगों ने आत्महत्या की। महिला ने ट्रेन से कटकर तो विकलांग युवक ने पंखे से लटकर जान दे दी। पुलिस ने महिला के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। महिला के बीमारी से तंग आकर जान देना कारण बताया गया है। वहीं युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सोमवार तड़के पूजा शर्मा (45) पत्नी राजीव शर्मा निवासी गुजरदा सहस्त्रधारा रोड ने माता मंदिर फाटक के पास शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए महिला को एंबुलेंस 108 से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने महिला की तलाशी ली तो उसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है।
विज्ञापन


लिखा है कि बीमारी की वजह से वह काम नहीं कर पाती, जो भी काम होता है वह पति और बच्चे करते हैं। यह उसे बुरा लगता है। इसलिए वह आत्महत्या कर रही है। ताकि परिवारजनों को मेरे लिए तकलीफ ना उठानी पड़े। महिला का पति एडीजे के यहां पेशकार पद पर है और एक बेटा मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है जबकि दूसरा पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र मोहब्बेवाला में विपिन भाटिया (27) पुत्र दिनेश भाटिया ने सोमवार सुबह कमरे में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष नरेश राठौड ने बताया कि युवक विकलांग था और चंद्रबनी में कास्मेटिक की दुकान चलाता था। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ में प्रथमदृष्टया पता चला है कि युवक अपने ससुराल पक्ष से परेशान चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed