{"_id":"667caf280bde63e95b0599d4","slug":"two-smugglers-from-muzaffarnagar-arrested-with-one-and-a-half-kilo-hashish-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-443360-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डेढ़ किलो चरस के साथ मुजफ्फरनगर के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डेढ़ किलो चरस के साथ मुजफ्फरनगर के दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
सहसपुर थाना पुलिस ने बुधवार को डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ मुजफ्फरनगर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने हरियाणा के रोहतक निवासी एक व्यक्ति के माध्यम से बागेश्वर से चरस खरीदी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सिंघनीवाला से सभावाला तिराहे की ओर एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने चालक को रुकने का इशारा किया तो वह कार वापस घुमाकर भागने लगा। इस बीच कार अचानक बंद होकर रुक गई। थाना प्रभारी ने बताया कि कार में दो लाग सवार थे। जब तलाशी ली गई तो डेढ़ किलोग्राम चरस मिली। आरोपियों की पहचान यूपी के मुजफ्फरनगर के ग्राम नांवला निवासी सचिन त्यागी और इंद्रा कॉलोनी निवासी मोहम्मद नावेद के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हरियाणा के रोहतक निवासी रोहित आर्य उनका परिचित है। वह हाल में देहरादून के राजेंद्र नगर रहता है। बताया कि रोहित आर्य के माध्यम से उन्होंने बागेश्वर से विन्नी नाम के युवक चरस खरीदी थी। आईएसबीटी के पास कुछ मात्रा में चरस बेची थी।