फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Sisters Obscene acts allegation on father and brother in roorkee

रुड़की: दो किशोरियों ने पिता पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप, भाई ने भी की मारपीट

Fri, 29 Mar 2019 07:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Mar 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
Two Sisters Obscene acts allegation on father and brother in roorkee
शोषण - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दो किशोरियों ने अपने पिता पर अश्लील हरकतें करने और भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों किशोरियों ने रिश्तेदारों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर पिता व भाई से पूछताछ कर रही है। हालांकि फिलहाल मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी दो किशोरियां शुक्रवार को अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ कोतवाली पहुंची। आरोप लगाया कि उनका पिता व भाई कुछ काम नहीं करते हैं। पूरे दिन घर पर ही बैठे रहते हैं।

विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात उनके पिता ने उनके साथ मारपीट की। इसके साथ पिता ने उनके साथ अश्लील हकरतें की। विरोध करने पर चुप रहने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने इसकी जानकारी अपने भाई से की तो उसने भी उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी।

दोनों ने अपने पिता व भाई से अपनी सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों के पिता व भाई से पूछताछ की जा रही है। मामला घरेलू विवाद का निकलकर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed