{"_id":"59554cb14f1c1b4e228b4814","slug":"two-sisters-drown-in-ganga-nagar-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बहन को बचाने गंगनहर में कूदी छोटी बहन, दोनों बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी बहन को बचाने गंगनहर में कूदी छोटी बहन, दोनों बही
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पिरान कलियर शरीफ दरगाह में जियारत करने आए संभल (यूपी) की दो नाबालिग बहनें गंगनहर में बह गई। दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी दोनों का सुराग न लग सका।
विज्ञापन
यूपी के गांव रहमतपुर रबोली जिला संभल का रहने वाला दिलशाद अपने परिवार के साथ ईद के बाद पिरान कलियर शरीफ में जियारत के लिए पहुंचा था। बृहस्पतिवार सुबह पूरा परिवार क्षेत्र के बावनधरा पुल के पास गंगनहर में नहाने के लिए पहुंच गया।
विज्ञापन
इस दौरान दिलशाद की 17 वर्षीय बड़ी बेटी मेहराज पांव फिसलने पर तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगी। छोटी बहन नाजिद (12) ने भी पीछे से छलांग लगा दी। दोनों गंगनहर की तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उनको बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर धनौरी चौकी पुलिस ने जल पुलिस को मौके पर बुलाया। क्षेत्र के शौकिया गोताखोरों भी मदद ली गई। दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी दोनों बहनों का कोई पता नहीं चल सका।