{"_id":"5bd926afbdec22698b7fd16b","slug":"two-old-age-man-burnt-in-lpg-gas-leak-fire-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: गैस लीक होने से घर में लगी भीषण आग, दो बुजुर्गों की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: गैस लीक होने से घर में लगी भीषण आग, दो बुजुर्गों की जलकर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Wed, 31 Oct 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Fire broke
- फोटो : ani file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताकुला ब्लॉक के पनेर गांव में देर शाम रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग में जलकर दो बुजुर्गों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पनेर गांव निवासी जगदीश चंद्र कांडपाल (70) के घर में रसोई गैस सिलिंडर लीक हो रहा था। गैस की बदबू आने पर पड़ोसी हेम चंद्र लोहनी (60) भी वहां पहुंच गए। जगदीश चंद्र ने जैसे ही चूल्हा जलाया तो लीक हो रही गैस ने आग पकड़ ली। दोनों बुजुर्ग आग की चपेट में आ गए।
दोनों बुजुर्गों के आग की चपेट में आने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वहां राहत और बचाव कार्य चलाया। अधजली अवस्था में दोनों बुजुर्गों को ताकुला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज संतोष तिवारी ने बताया कि दोनों बुजुर्ग गैस लीक होने के कारण लगी आग की चपेट में आ गए। कल दोनों शवों का पंचायत नामा भरा जाएगा और अल्मोड़ा में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन