फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two new Jan Aushadhi Kendra will open in Doon Hospital

Dehradun News: दून अस्पताल में खुलेंगे दो नए जन औषधि केंद्र

Fri, 12 May 2023 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two new Jan Aushadhi Kendra will open in Doon Hospital
जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए लिए दून अस्पताल में दो नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए कमेटी बनाकर के तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से जन औषधि केंद्र के लिए एक प्रस्ताव निकाला गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने अस्पताल प्रशासन से कॉन्टेक्ट किया और जन औषधि केंद्र खोलने की बात की। हालांकि मानक को पूरा करने वाले लोगों को ही जन औषधि केंद्र खोलने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन


दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सायना ने बताया कि जन औषधि केंद्र खोलने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से एक प्रस्ताव निकाला गया था इसमें पब्लिक के लोग भी आ सकते हैं। हालांकि यह जरूरी है कि जन औषधि केंद्र के लिए मानकों को पूरा करते हों। बुधवार को तीन, चार लोगों ने जन औषधि खेलने के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकारने के बाद एक मीटिंग हुई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी सुझाव मांगे गए। संबंधित सुझाव को ध्यान में रखते हुए विचार विमर्श किया जा रहा है। दो लोगों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन



पुरानी बिल्डिंग, इमरजेंसी के पास खुलेंगे नए केंद्र
डॉ. सयाना ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी ब्लॉक और पुरानी बिल्डिंग के महिला विंग में जन औषधि केंद्र खुला हुआ है। तीसरा जन औषधि केंद्र पुरानी बिल्डिंग में और चौथा नई बिल्डिंग में इमरजेंसी के आसपास खोला जाएगा, ताकि हर जगह वाले मरीजों को दवा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



फार्मासिस्ट की अनिवार्यता होगी
फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया देहरादून के असिस्टेंट मैनेजर तपन शर्मा ने बताया कि एक जन औषधि केंद्र के बाद एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में दूसरा जन औषधि केंद्र खुल सकता है। अगर अस्पताल अपने स्तर से खोलना चाहता है तो खोल सकता है। इसमें फार्मासिस्ट का होना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed