फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two more dengue patient in uttarakhand

उत्तराखंड में दो और को डेंगू, सबसे ज्यादा हरिद्वार के मरीज

Tue, 08 Aug 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Tue, 08 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
two more dengue patient in uttarakhand
DENGUE

दो नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के साथ ही कुल रोगियों की संख्या 12 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा नौ रोगी हरिद्वार क्षेत्र के हैं। 

विज्ञापन


सीएमओ डा. तारा चंद पंत ने बताया कि मंगलवार को दो रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 25 वर्षीय हरिद्वार निवासी और 19 वर्षीय भानियावाला निवासी युवक शामिल हैं। भानियावाला निवासी मरीज कुछ दिन पूर्व ही कानपुर से लौटा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डेंगू नियंत्रण और उपचार के लिए प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं। रोगियों की जांच के साथ ही उपचार के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार बरसात के कारण जगह-जगह पानी जमा होने से दिक्कतें बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू रोगियों की संख्या 55 पहुंची

two more dengue patient in uttarakhand
swine flu

प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बिजनौर निवासी एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में रोगियों की संख्या 55 तक पहुंच गई है। जनवरी से अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। 

पिछले दो माह के दौरान स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। राजधानी देहरादून में सबसे अधिक रोगियों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, हालांकि ज्यादातर मरीज दूसरी जगहों से यहां उपचार करवाने पहुंचे हैं। मंगलवार को भी मसूरी रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। 

बिजनौर निवासी मरीज उपचार के लिए कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएमओ डा. ताराचंद पंत ने बताया कि उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के मरीज भी शामिल हैं।

कुल 160 मरीजों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 55 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। कुल 11 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें नौ दून और दो पौड़ी निवासी हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मरीज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed