{"_id":"6a0ece662ef89c31d50a88c6","slug":"two-more-accused-arrested-in-case-of-two-tigers-poaching-haridwar-uttarakhand-news-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: दो बाघों के शिकार के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार, पांच टीमें की गई हैं गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: दो बाघों के शिकार के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार, पांच टीमें की गई हैं गठित
Thu, 21 May 2026 02:53 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (हरिद्वार)
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 21 May 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दो बाघों के शिकार के मामले में वन विभाग ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की तलाश में वन विभाग लगातार वन गुर्जरों के डेरों पर दबिश दे रहा था। इसके लिए पांच टीमें गठित की गई थीं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: घर की ओर बढ़ रही जंगल की आग को रोकने गई महिला, बुरी तरह झुलसने से मौत, पैंडुला गांव में हादसा
विज्ञापन
वन विभाग ने अब फरार चल रहे तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशिक पुत्र गामा और जुप्पी पुत्र अल्लू के रूप में हुई है। वहीं तीसरा आरोपी आमिर हमजा पुत्र मियां अभी भी फरार बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम गिरफ्तार तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन