फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two miscreants from UP arrested with stolen bike

Dehradun News: चोरी की बाइक के साथ यूपी के दो बदमाश गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Sun, 20 Jul 2025 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants from UP arrested with stolen bike

विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो बदमाशों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 315 बोर का एक तमंचा, तीन कारतूस और खुखरी मिली है। दोनों बदमाशों में गौरव शामली के चंदेना गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा बदमाश अक्षय कुमार मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी का है। गौरव हाल में थाना क्षेत्र खैरी गेट और अक्षय कुमार मुर्गी फार्म के पास रह रहा था। पुलिस ने पहले से दर्ज चोरी के मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा को बढ़ाया है। थाना प्रभारी सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के खसरा नंबर 122 निवासी विकास सिंह ने बाइक चोरी की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि गोदाम के बाहर से चोर उनकी बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गन्ना कांटे के पास से चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर गौरव के पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा, तीन कारतूस और एक खुखरी मिली। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा को बढ़ाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed