फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two miscreants arrested after encounter with police in dehradun

Uttarakhand: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, आरोपी ने खोले राज; बोला- लूट को ऐसे दिया अंजाम

Fri, 14 Jun 2024 11:46 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 14 Jun 2024 11:46 AM IST
सार

Dehradun: पांच जून की रात एक घर में तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two miscreants arrested after encounter with police in dehradun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में पुलिस चेकिंग व मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पांच जून की रात खुशालपुर सहसपुर में फुरकान नाम के व्यक्ति के घर पर तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। बदमाशों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर नगदी व ज्वैलरी लूटी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। शुक्रवार की सुबह पुलिस को बदमाशों के देहरादून में होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने दर्रारेट बैरियर के पास चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा एक यूटिलिटी वाहन को रोका गया, लेकिन यूटिलिटी वाहन मे बैठे लोगों ने वाहन से बैरियर को टक्कर मारकर धर्मावाला की ओर भाग गए।  

विज्ञापन


ये पढ़ें- जल रहे जंगल: आग बुझाने में जुटा सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर, फिर सरकार ने मांगी मदद; भीमताल झील का इस्तेमाल
विज्ञापन


पुलिस की ओर से बदमाशों का पीछा किया गया, इस दौरान बदमाशों का वाहन तिमली से धर्मावाला के बीच जंगल में पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने वाहन चालक बदमाश रमजानी पुत्र इशराक निवासी गंदेवाड़ा सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। वहीं, वाहन सवार दूसरे बदमाश बबलू पुत्र नईम निवासी किदवई नगर, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर फायर कर जंगल की ओर भाग गया था, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो बबलू के पैर पर लगी। पुलिस ने बबलू को मौके पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अभी तक की पूछताछ में आरोपी बबलू बादशाह ने बताया कि खुशहालपुर में फुरकान के घर पर हम पांच लोगों ने घरवालों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस डकैती में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस टीम की ओर से डकैती में शामिल एक अन्य आरोपी असलम फरीद पुत्र लतीफ निवासी कैलाशपुर सहारनपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed