फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two matches were played in the Inter-Secretariat T-20

Dehradun News: ओमीश ने गेंदबाजी से तो संदीप ने बल्लेबाजी से दिलाई जीत

Sat, 09 Mar 2024 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two matches were played in the Inter-Secretariat T-20
Iओमीश ने गेंदबाजी से तो संदीप ने बल्लेबाजी से दिलाई जीतI
विज्ञापन




अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता (चैंपियंस ट्रॉफी) में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें ओमीश ने गेंदबाजी से तो संदीप ने बल्लेबाजी से अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाई। दिन का पहला मैच हरिकेन और सुपरकिंग्स के बीच खेला गया।




अश्मित क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में हरिकेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। टीम के लिए सुनील ने 33, रवि और अनुज ने 31-31 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरकिंग्स की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 144 रन पर सिमट गई। ओमीश और विनोद ने 3-3 विकेट लिए। इसके लिए ओमीश को मैन ऑफ द मैच और नवीन रावत को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच लायंस और डेंजर्स की टीम के बीच खेला गया। लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन बनाए। संदीप ने 62 रनों की तूफानी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर्स की टीम 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। इस मैच में संदीप को मैन ऑफ द मैच और नूर मोहम्मद को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed